शीतलामाता का मेला कल,भक्ति संध्या आज
जैतारण(आईबीखान)।
जैतारण शहर का प्रसिध्द शीतला माता का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला 21 मार्च को शहर के प्राचीन शीतलामाताजी के मंदिर मे आयोजित होगा,जबकि 20 मार्च को शीतला माता के मंदिर मे एक शाम शीतला माता के नाम आयोजित होगी।दो दिवसीय इस मेले के सफल आयोजन की व्यापक तैयारीया की गई है।
श्री धार्मिक जनसेवा समिति जैतारण के तत्वाधान मे आयोजित होने वाले इस मेले मे जैतारण नगर सहित आसपास के गांवो की गांवशाही गैरे इसमे भाग लेगी।मेला आयोजन समिति के अनुसार इस मेले मे बाहर से आने वाली गैरो को समिति की और से उचित ईनाम दिया जाएगा।मेले मे अच्छे,परम्परागत एवं फैन्शी कपडे पहनकर अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी व्यक्तियो को ईनाम दिया जाएगा।उन्होने बताया कि यहा आयोजित होने वाली रात्री जागरण मे मनोहर पिपाड,मनोज डांगी उदयपुर,पारस सैन देवरीया,प्रेमलता जोधपुर,प्रेमलता कच्छवा जैतारण ग्रुप व्दारा भजनो की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
9413063300
Post a Comment