Header Ads

किसानों की बकाया राशि का भुगतान करवाने की मांग


जैतारण, 24 मार्च: आई.बी.खांन
जैतारण क्रय-विक्रय सहकारी समिति के द्वारा केन्द्र सरकार के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर खरीद किये गये किसानो के मंूग की बकाया राशि का भुगतान कई किसानो को आज दिन तक किसानो को नही किये जाने के कारण अकेले जैतारण क्षेत्र के किसानो की लगभग 10 करोड की बकाया राशि प्राप्त करने के लिए किसान भटकने को मजबूर है। प्रधानमंत्री के द्वारा नोटबंदी किये जाने के बाद इन किसानो की आर्थिक स्थिती और बिगडने लगी है। आलम यह है कि किसान नगदी के लिए इधर उधर उधारी में काम चला रहे है।
 इस संबध में इस संबध में युवा किसान नेता हीरालाल भाटी,युवक कांग्रेस के बरकतकाजी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि जैतारण क्रय विक्रय सहकारी समिति के द्वारा समर्थन मूल्य पर मंूग की खरीद शुरू करने पर सैकडो किसानो ने इस केन्द्र पर अपने मंूग बेचे थे,लेकिन बदले में कई किसानो को अपने मंूगो की बकाया राशि के चैक का भुगतान आज दिन तक नही मिल पाया है। उन्होने बताया कि लगभग दो तीन माह बीतने के बाद भी किसानो को अपनी पसीने की कमाई नही मिलने से किसान आर्थिक रूप से परेशान होने लगे है। उन्होने इस संबध में प्रधानमंत्री एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर बकाया राशि का भुगतान अविलंब करवाने की मांग की है।9413063300


कोई टिप्पणी नहीं