जैतारण नगरपालिका के विरूध्द याचिका दायर हुई..
जैतारण, (आई.बी.खांन)
जैतारण नगरपालिका के द्वारा शहर के स्वच्छता अभियान के तहत लम्बे समय से वार्ड संख्या 18 में स्थित नयापुरा के लोगो के द्वारा नारकीय जीवन जीने पर विवश होने के बावजूद यहां गुजरने वाले नाले की साफ सफाई तथा उक्त नाले को समय पर नही ढकवाने के अलावा वार्ड संख्या 1 में चौकिदारो के बास,कजावा बस्ती में भरे गंदे पानी की शिघ्र निकासी के मामलेमें पालिका द्वारा बरती जा रही शिथिलता को लेकर एक प्रिलिटिगेशन याचिका प्रार्थी जिनेश कोठारी ने न्यायालय अपर एवं सेसन के समक्ष एडवोकेट सुनील प्रजापत के माध्यम केद्वारा दायर की गई है।
याचिकाकर्ता जिनेश कोठारी ने जनहित याचिका प्रिलिटिगेशन पेश करते हुए बताया कि स्थानीय नगरपालिका जैतारण द्वारा इन दोनो ही वार्डो की इस गंभीर गंदगी की समस्याओ का समाधान नही करने से वहां के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश है। उन्होने बताया कि लोगो के द्वारा बार बार पालिकाप्रशासन के समक्ष इस समस्या की समाधान की मांग की जाती रही है मगर पालिका प्रशासन के द्वारा इस दिशा में कतई ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि वार्ड संख्या 18 का जो नाला नयापुरा से शीतला माता मंदिर तक जाता है उसमें वर्षो से सफाई नही होने से व उक्त नाले को नही ढकने से कई बार बच्चे व बुर्जग सहित जानवर उसमें गिर चुके है साथ ही गंभीर बीमारीयो फैल रही है। इसी तरह वार्ड संख्या 1 जो कि चौकिदारो की बस्ती है उसके बीचो बीच स्थित एक कजावा नाडा आया हुआ है,वह वर्षो से नगरपालिका द्वारा गंदे पानी की शहर की निकासी उस नाडा में करने से नाडा पुरी तरह गंदे पानी से भर चुका है। माननीय अपर एवं सेशन जज जैतारण ने जनहित में प्रिलीटिगेशन याचिका को मंजूर करते हुए आगामी 28 मार्च को जैतारण नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं नगरपालिका अध्यक्ष को न्यायालय में पेश होकर जबाब देने हेतू नोटिश देने के आदेश प्रदान किये है।उल्लेखनीय है कि खांन मीडिया द्वारा भी नयापुरा के इस नाले से मौहलेवासीयो को हो रही परेशानीयो को लेकर लम्बे समय से लिखता आया है,लेकिन पालिका प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।9413063300
Post a Comment