Header Ads

श्रध्दापूर्वक मनाई सावित्रिबाई फूले की जयंति


जैतारण(आईबीखान)।
महिला सशक्तिकरण मे अपना अमूल्य योगदान देने वाली देश की महान समाजसुधारीका एवं शिक्षिका सावित्रिबाई फूले के जयंति जैतारण नगर सहित ग्रामीण अंचलो मे श्रध्दापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनको याद करते हुए उनके बताये गये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया गया।
सावित्रिबाई फूले की जयंति के उपलक्ष मे स्थानीय माली सैनी समाज के पदाधिकारीयो की अगुवाई मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किये गये।इस अवसर पर माली सैनी समाज जैतारण के अध्यक्ष बगदाराम रूणेचा,किशोर गहलोत,अविनाश गहलोत,हनिश टांक,रामनारायण सांखला,महेन्द्र सौलंकी,सम्पत सौलंकी इत्यादि अनेक लोगो ने उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की गई।इस अवसर पर युवा समाजसेवी रामनारायण सांखला ने सावित्रिबाई फूले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये गये मार्गो पर चलने का आव्हान किया।इसी प्रकार निमाज ग्राम मे भी सावित्रिबाई फूले की जयंति के अवशर पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया।इस कार्यक्रम मे हरजीतसिह निमाज एवं महेन्द्र चौहान बर इत्यादि ने अपने विचार प्रकट करते हुए महान क्रान्तिकारी समाजसुधारीका के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया।इस कार्यक्रम मे अन्य वक्ताओ ने भी अपने विचार व्यक्त किये...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं