Header Ads

किसानो को मिले उचित मुआवजा:हीरालाल भाटी


जैतारण(आईबीखान)।
प्रगतिशील युवा किसान नेता हीरालाल भाटी राबडियावास एवं युवक कांग्रेस के बरकतकाजी ने बेमौसमी बरसात व ओलो से किसानो की फसलो को हुए नुकसान पर गहरी चिन्ता प्रकट करते हुए प्रभावित किसानो को जल्द मुआवजा दिलाने की माँग की है।उन्होने कहा की जैतारण इलाके मे 75 प्रतिशत फसलो को नुकसान होने के बाद भी सरकारीस्तर पर अभी तक व्यापक स्तर पर सर्वे का कार्य शुरु नही किया गया है जिससे किसानो के अरमानो पर पानी फिरता नजर आ रहा है।भाटी ने आरोप लगाया कि जैतारण इलाके मे किसानो के हुए नुकसान का जायजा लेने मंत्री सुरेन्द्रगोयल अभी तक अपने इलाके के किसानो के दुख दर्द पूछने तक नही आये है और न ही कोई बडा अधिकारी खेतो मे फसलो को देखने पहुचे है।उन्होने पत्रकारो को इलाके मे हुए फसलो के नुकसान की तस्वीरे दिखाते बताया की लगता है किसानो से राम के साथ अब राज भी रुट गया है।उन्होने कहा की यदि किसानो को समय पर मुआवजा नही दिया तो आन्दोलन किया जाएगा।
9413063300

कोई टिप्पणी नहीं