Header Ads

नगरपालिका ने शहर में शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जैतारण,: आई.बी.खांन--
जैतारण नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहर में अवैध अतिक्रमणकारियो पर प्रभावी शिकंजा कसने के लिए अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया जहां इस अभियान के पहले दिन शहर के निमाज मार्ग पर कई कच्चे एवं पकके अतिक्रमणो को बुलडोजर के द्वारा हटाये गये। जैतारण नगरपालिका प्रशासन के द्वारा वर्षो बाद शहर में अतिक्रमणकारीयो के खिलाफ अभियान चलाने के बाद इनमें हडकंप सा मच गया है। कई अतिक्रमणकारी बुलडोजर के पहुंचने से पहले ही अपने हाथो से स्वयं अतिक्रमण हटाते दिखाई दिये।

 नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी हरीशचंद गहलोत ने बताया कि सोमवार को जैतारण नगरपालिका के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान का आगाज किया गया जहां पालिका के सहायक अधिकारी नेमीचंद चौहान की अगुवाई में प्रात: नगरपालिका कार्यालय से लेकर पंचायत समिति कार्यालय तक निमाज मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाये गये। उन्होने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व अतिक्रमणकारीयो को नियमनुसार पालिका के द्वारा चेतावनी दिये जाने के बावजूद अतिक्रमण नही हटाने वाले लोगो के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए उनके अतिक्रमण ध्वस्त किये गये तथा उनकी अवैध अतिक्रमण पर लगाई गई सामग्री को पालिका के दस्ते के द्वारा जब्त की गई। उन्होने बताया कि जैतारण नगरपालिका के द्वारा शहर में आगामी दस दिनो तक यह अभियान चलाया जायेगा। नगरपालिका प्रशासन के द्वारा अतिक्रमणकारीयो के खिलाफ अभियान शुरू करने से कई अतिक्रमणकारीयो में हडकंप सा मच गया है तथा वे पालिका से पहले ही अपने हाथो से स्वयं अतिक्रमण हटाने लगे है।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं