Header Ads

युवा अपनी सोच मे बदलाव लाये:गुर्जर


जैतारण(आईबीखांन)।
युवा छात्रनेता ओमप्रकाश बाझाकुड़ी ने युवाओ से आव्हान किया की वे अपनी सोच को बदलकर शिक्षा पर ध्यान देने के साथ संस्कारवान शिक्षा के महत्व को समझने का प्रयास करे।उन्होने कहा कि मोबाइल एवं टी.वी.संस्कृति ने युवाओ की सोच को बदलकर रख दिया है,ऐसे मे युवा को यह चाहिए की वे अपनी संस्कृति की मान मर्यादाओ को याद रखे।
युवा छात्रनेता श्री गुर्जर ने यह विचार स्थानीय गुर्जर छात्रावास मे आयोजित युवाओ की विचार गोष्टी मे व्यक्त किये।उन्होने कहा कि वर्तमान युग शिक्षा एवं तकनीक का युग है,ऐसे मे युवाओ को यह चाहिए की वे अपने भविष्य के लिए इस पर ध्यान देने के साथ जीवन मे आगे बढने के लिए अपने जीवन मे लक्ष्य तय करे।उन्होने कहा की जो युवा अपने लक्ष्य के प्रर्ति ध्यान रखते है वे जीवन मे एक दिन सफलताओ का मुकाम जरूर पाते है।उन्होने युवाओ से आव्हान किया की वे सरकारी नौकरीयो के भरोसे स्वरोजगार पर भी ध्यान दे।इस अवसर पर अनेक युवाओ ने इस कार्यक्रम मे भाग लिया..।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं