...तो अब 20 को गोयल करेगे जैतारण मे जवाई जल परियोजना उदघाटन
जैतारण(आईबीखांन)।
लगभग दस वर्षो के लम्बे इंतजार के बाद आखिकार जैतारण की बहुप्रतिक्षित जवाई बांध जल परियोजना का उदघाटन करने का शुभ मुर्हत आ ही गया। एक अनाड़ी कलमकार के पास राज्य सरकार के जल महकमे ने एक विगत भेजी जिसमे बताया गया की जवाई परियोजना का उदघाटन आगामी 20 मई को राज्य सरकार के माननीय जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल के कर कमलो व्दारा बीस मई दोपहर तीन बजे इसका भव्य उदघाटन कर मंत्री गोयल जैतारण शहर की जनता को जवाई का मीठा पानी देने की शुरूआत कर दस साल पहले जैतारण को जवाई का मीठा पानी पिलाने का जो अपना वादा किया उसे पूरा करेगे।जैतारण मे जवाई बांध का मीठा पानी लाने के लिए दस साल पहले गोयल ने जो सपने देखे वो सपने अब जाकर धरातल पर हकिकत मे बदल रहा है।हालांकि जवाई का पानी जैतारण मे एक महिने पहले ही पहुंच गया था और स्थानीय जलदाय विभाग ने माननीय मंत्रीजी के हाथो से रामनवमी के दिन इसका उदघाटन करवाने के लिए बकायदा पांच हजार की एक बड़ी माला भी इस शुभ अवसर पर मंत्रीजी को पहनाने के लिए तैयार करवा दी थी,मगर इस अनाड़ी कलमकार ने अपने ब्लांग मे आधी अधूरी योजना का यह कैसा शुभारंभ की गाथा लिख डाली...बात माननीय मंत्रीजी तक पहुंची तो उन्होने यह कहते इस कार्यक्रम को निरस्त करवा दिया की जब तलक जलदाय विभाग जैतारण के पूरे शहर मे एक साथ इस योजना का पानी वितरण करने की व्यवस्था नही कर देता,तब तलक इसका उदघाटन नही होगा।तब से लेकर अब तलक जलदाय विभाग दिन रात एक करके यह व्यवस्था की तो अब जाकर राज्य के जल महकमे ने इस योजना का उदघाटन 20 मई को माननीय जलदाय मंत्रीजी के कर कमलो व्दारा करवाने का सरकारी कार्यक्रम तैयार किया है।यह दिगर बात है कि फिलहाल इस योजना का लाभ जैतारण एवं निम्बाज वासीयो को ही मिलेगा,शेष गांवो मे अगले वर्ष तक पानी पहुंचने की उम्मीद है।चलते चलते इस अनाड़ी कलमकार की और से माननीय मंत्रीजी को इसके लिए ढेरो बधाई देते हुए एक विन्रम आग्रह करूगां की जैतारण के गांवो मे अगले साल तक जवाई का मीठा पानी पहुंचाने का प्रयास करते रहना क्योकि दस साल के लम्बे इंतजार के बाद अब यह शुभ घड़ी आई है...इतना इंतजार गांवो को मत करवाना...9413063300
Post a Comment