Header Ads

यहां लोग बूंद बूंद पानी को तरसते,और यहां जमकर खिचते...!


जैतारण(आईबीखांन)।
सूबे के जलदाय मंत्री के गृह शहर जैतारण में गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर मे पानी के लिए बनी विकराल समस्या से शहरवासी परेशान है,मगर उनकी यह परेशानी फिलहाल कम होने का नाम नही ले रही है।शहर मे दिन ब दिन गहराते जल संकट को देखते हुए स्वयं जलदाय विभाग भी पिछले लम्बे समय से 72 घंटे मे एकबार जलापूर्ति कर रहा है,लेकिन इन 72 घंटो मे कई जल उपभोक्ताओ को एक बूंद भी पानी नशीब नही हो पा रहा है।दरअसल जलदाय विभाग व्दारा कमप्रेशर के साथ पानी छोड़ने के कारण यहां अधिकतर भागो मे पानी नही पहुंचने के कारण धनाढय वर्ग के उपभोक्ताओ के व्दारा अपने नलो पर सीधा बूस्टर लगाकर पानी खिच लेते है,जिससे गरीबो के घरो तक पानी पहुंच नही पा रहा है,ऐसे विकट हालत मे लोग पानी की एक एक बूंद के लिए भटकने को मजबूर है।हैरत की बात तो यह है कि शहर मे गर्मीयो के दिनो मे बेरोकटोक चलने वाले इन बूस्टरो की जानकारी जलदाय विभाग के अधिकारीयो को होने के बावजूद अधिकारी नलो पर बूस्टर लगाने वालो पर लगाम कसने मे नाकाम साबित हो रहा है।विभाग शहर मे जलापूर्ति कर मात्र घड़ी की सुईयो पर ही टकटकी लगा कर बैठ जाता है,उन्हे यह भी मालूम नही की उनके व्दारा छोड़ा गया पानी आम उपभोक्ताओ तक पहुंच भी रहा है या नही।जैतारण मे बूस्टर प्रणाली का आलम यह है कि यहां शहर मे 50 प्रतिशत उपभोक्ता अपने नलो पर बुस्टर लगाकर पानी खिचते है,यह एक कड़वी सचाई है,मगर विभागीय लापरवाही का आलम तो देखिय आजतक एक भी ऐसे उपभोक्ता के खिलाफ न तो कार्यवाही की है और न ही उनके बूस्टर सीज किये है।जलदाय विभाग से जुड़े मेरे मुखबीर बताते है कि अवैध बूस्टरो पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने एक टीम का गठन भी कर रखा है मगर इस टीम ने अबतक एक भी ऐसी कार्यवाही नही की है,आखिर विभाग यह कार्यवाही क्यो नही कर रहा है यह अपन नही जानते मगर एक अनाड़ी कलमकार के रूप में इतना तो जरूर जानते है की जलदाय विभाग के अधिकारीयो को उनके ठेकेदारो के बिलो के भुगतान एवं नये स्थानो पर बेतरतीब रूप से पाईप लाईने बिछाने से भी फुर्सत नही मिल रही है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं