Header Ads

पुलिस ही क्यो...?आबकारी क्यो नही करती कार्यवाही

--आईबीखांन की कलम से विशेष
जैतारण एवं रायपुर तहसील क्षेत्र में अधिकृत शराब की दुकानों के सामान्तर चल रही शराब ठेकेदारो की मर्जी से अवैध शराब की दुकानो पर यधपि पुलिस यदाकदा कार्यवाही करती है,लेकिन जिनके कंधो पर  ऐसी दुकानो की रोकथाम एवं कार्यवाही करने का जिम्मा है वो आबकारी उनके खिलाफ कार्यवाही करने मे मुंह क्यो मौड़ रही है।उल्लेखनीय है कि जैतारण एवं रायपुर तहसील क्षेत्र मे अधिकृत शराब के ठेको से कई गुणा अवैध शराब की दुकाने गांवो में ठेकेदारो एवं आबकारी विभाग के अधिकारीयो के रहमो करम से चल रही है।यहां तक की गांवो मे तो इनका आलम यह है कि किराणे की परचूनी दुकानो पर एटीएम की तरह खुले आम सूरा सहज ही उपलब्ध हो जाती है।पिछले दिनो रायपुर के कुशालपुरा गांव के मुख्य बाजार मे ऐसी ही दुकान पर शराब बिकने की खबर आई,लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग ने उस पर कार्यवाही क्यो नही की गई।हरबार कार्यवाही पुलिस ही क्यो करती है,जबकि पुलिस के पास ऐसी कार्यवाही करने के अलावा बहुत से ऐसे काम है जो दिन रात पुलिसकर्मी एक करे तो भी पूरे नही होते,लेकिन आबकारी विभाग का तो मुख्य कार्य ही रही है या फिर शराब की दुकाने आवंटित करके भूल जाना ही उनका एकमात्र काम अब शेष रह गया है।अकेले जैतारण क्षेत्र मे किशननगर एवं राणीवाल ही दो गांव उदारण के तौर पर ऐसे है जहां अवैध शराब ही क्या वहां वैध शराब की भी दुकाने नही है,अलबता हर गांव मे शराब के ठेकेदारो ने नियम विरूध्द अवैध शराब की दुकाने अपनी अधिकृत दुकान की आड़ मे चला रहे है,मगर आबकारी विभाग मूक दर्शक बना हुआ बैठा है।एक शराब के पूर्व ठेकेदार ने अपना नाम नही छापने की शर्त पर बताया की हर शराब की दुकान की आड़ मे शराब ठेकेदार अपनी दुकान के आसपास के गांवो मे अवैध शराब की दुकाने संचालित करवाते है और इसके बदले मे नीचे से लेकर उपर तक मंथली राशि अधिकारीयो को देनी पड़ती है।यही वजह है कि पुलिस तो ऐसी अवैध दुकानो पर शिकायत मिलने पर बकायदा कार्यवाही करती है,जबकि आबकारी अधिकारीयो के पास तो पुलिस से भी अधिक अधिकार प्राप्त है,यानि विभाग चाहता तो किसी भी ठेकेदार की दुकान का ऐसी स्थिति मे ठेका लाइसेंश समाप्त करने के अधिकार है,लेकिन यह अधिकार पुलिस के पास नही है।पुलिस ऐसे लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करे तो एक या दो दिन मे ऐसे आरोपियो को जमानथ भी मिल जाती है...!यदि आबकारी विभाग के अधिकारी ईमानदारी पूर्वक कार्यवाही करे तो जैतारण एवं रायपुर तहसील क्षेत्र मे परचूनी की दुकानो पर मिलने वाली अवैध शराब बिकनी बंद हो सकती है,लेकिन यह दुकाने बंद करवाकर प्रतिमाह घर बैठे आने वाली लक्ष्मी का अनादर तो कदापि कर नही सकते...! 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं