तो क्या एकता के पाठ से एक तो हो जाएगे कांग्रेसी...!
जैतारण(आईबीखांन)।
पाली की पंचायती यू तो प्रदेशभर मे प्रसिध्द है।इस पंचायती से अनेक नेता अमूमन किनारा करने में ही अपनी भलाई समझते है,लेकिन जिले के विभिन्न धड़ो मे बटे कांग्रेसी नेताओ को कल जयपुर मे आयोजित पार्टीजनो की बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेठी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने पाली जिले मे दो धड़ो मे बटे कांग्रेसी नेताओ को एक मंच पर लाने एवं उनको एकता का पाठ पढाने के लिए जिले के वरिष्ठ नेताओ के साथ बैठक लेकर उन्हे जो एकता का पाठ पढाया गया उसे देखकर शायद ही यह दावे के साथ यह नही कह सकता की यहां कांग्रेस की गुटबाजी खत्म हो पाएगी।यदि जिले मे यह कांग्रेस एक हो जाये तो कसम खुदा जिले की सभी 6 विधानसभाओ मे कांग्रेस को कोई पराजीत कर ही नही सकता।इस बैठक मे जैतारत के प्रभावी कांग्रेसी चेहरे भी शामिल हुए जिनके बारे मे लिखना मेरे लिए सुरज को मोमबत्ती दिखाने के समान है।हालांकि प्रदेश प्रभारी ने यह तर्क दिया की प्रदेश मे न तो गहलोत और न ही पायलट गुट है...!भला यह बात बैठक मे तो नेताओ ने गले उतार ली होगी,मगर हकिकत तो यह है कि जैतारण इलाके मे तो कई कांग्रेसजन इस विश्वास मे ही अपनी चुनावी तैयारी मे लगे हुए है की उनका आशिर्वाद सदैव उनके साथ है।यह दिगर बात है कि कुछेक नेता पार्टी ध्वज के साथ साथ अपने व्यक्तिगत प्रभाव के साथ भी निर्दलिय चुनाव की तैयारी मे पिछले कई महिनो से तैयारी कर रहे है।एक अनाड़ी कलमकार के रूप मे मैने यह देखा की जैतारण मे यदि जिला कांग्रेस अथवा ब्लांक कांग्रेस की अगुवाई मे पार्टी की कोई बैठक हो तो यहां कांग्रेस के एक धड़े को अपन ने कभी इन बैठको मे भाग लेते नही देखा।बड़े नेताओ की छोड़िए नेताओ के कार्यकर्ता तक इसमे भाग नही लेते है।अब जब प्रदेश प्रभारी पांडे ने जैतारण सहित जिलेभर के दोनो धड़ो को एक मंच पर बैठाकर जो एकता का पाठ पढाया है,तो इस अनाड़ी कलमकार की जहन मे बार बार एक सवाल उठ रहा है।क्या वाकई मे यहां के कांग्रेसी एक हो जाएगे या फिर वही हालात बने रहेगे।यह देखने वाली बात होगी।इसके लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास को जैतारण मे कांग्रेस एकता नाम से बैठक का आयोजन की तिथि तय करनी चाहिए...ताकि प्रदेश प्रभारी को भी पता चल सके की बैठक मे कौन कौन आये और कौन कौन क्यो नही आये,या फिर यहां की एकता को देखने लिए प्रभारी पांडे को जयपुर से जोधपुर सड़क मार्ग से निकलना होगा ताकि उनको विभिन्न गुटो व्दारा यहां नेताओ का जगह जगह स्वागत करने की जो रस्मे कांग्रेसी निभाते है,उनको यह देखकर भी पता चल जाएगा की उनके एकता के पाठ का कितना असर इन नेताओ पर पड़ा है..!9413063300
Post a Comment