Header Ads

जैतारण सरकारी चिकित्सालय में जमकर तौडफौड चिकित्सको एवं स्टांप को भी पीटा--

जैतारण सरकारी चिकित्सालय में जमकर तौडफौड
 चिकित्सको एवं स्टांप को भी पीटा--
जैतारण, आई.बी.खांन...
जैतारण उपखण्ड मुख्यालय के सबसे बडे राजकीय चिकित्सालय में गुरूवार सुबह एक करंट लगी महिला के इलाज के लिए उसके साथ आये परिजनो ने चिकित्सको पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चिकित्सालय में कार्यरत दो चिकित्सको सहित अन्य स्टाप के साथ जमकर मारपीट करते हुए महिला की मौत होने पर गुस्साये परिजनो ने इस चिकित्सालय में जमकर तौडफौड करते हुए हुडदंग मचाया। अचानक चिकित्सालय में मचे इस बवाल से इस चिकित्सालय में भर्ती अन्य रोगी एवं उनके परिजन भी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। चिकित्सालय में लगभग आधे घंटे तक मचे इस हुडदंग को लेकर पुरे चिकित्सालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इधर चिकित्सका प्रषासन का कहना है कि महिला की करंट लगने से पहले ही मौत हो चुकि थी। इस घटना के बाद विभिन्न हिन्दूवादी संगठनो के पदाधिकारीयो संख्या में लोग चिकित्सालय परिसर में एकत्रित होकर चिकित्सालय परिसर में चिकित्सको इत्यादि के साथ मारपीट करने तथा अस्पताल में तौडफौड करने वालो की अविलंब गिरफतारी की मांग करते हुए अपना आक्रोष व्यक्त करते हुए हुए प्रषासन को चेतावनी दी की यदि उनकी गिरफतारी नही हुई तो जैतारण के बाजार बंद करवाया जायेगा।  मामला बढता देख मौके पर जैतारण उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह,उप पुलिस अधीक्षक विरेन्द्रसिंह राठौड,सी.आई.भंवरलाल चैधरी आदि ने इन लोगो को विष्वास दिलाया की आरोपीयो को किसी सुरत में बक्षा नही जायेगा।
घटना के अनुसार जैतारण सिपायान बडा बास निवासी एक महिला को गुरूवार को करंट लग गया जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे स्थानीय चिकित्सालय लाये जहां परिजनो का आरोप था कि चिकित्सको ने इस महिला की समय पर सुध नही लेने से उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साये परिजनो ने पहले तो चिकित्सालय में जमकर हंगामा खडा किया और बाद में इलाज कर रहे दो चिकित्सको के साथ जमकर मारपीट करनी षुरू करते हुए उन्होने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में जाकर तोडफोड करते हुए अस्पताल के मुख्य दरवाजे,रजिस्टेषन कक्ष सहित अन्य जगह लगे षीषो को तोडते हुए चिकित्सालय के वार्डो में गुस्स गये। इस घटना के बाद जैतारण चिकित्सालय में एकबार अफरा तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सक एवं अन्य स्टाप अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौडते नजर आये। इधर चिकित्सका प्रषासन का कहना है कि करंट लगने से महिला की पहले से ही मौत हो चुकि थी तथा अस्पताल लाते ही चिकित्सको ने आपातकालीन सेवा के तहत इसका इलाज भी षुरू कर दिया था। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफतारी नही हो पाई है।उल्लेखनीय है कि यू तो आमतौर पर चिकित्सालय परिसर में चिकित्सालय प्रषासन ने सी.सी.कैमरे भी लगा रखे है लेकिन पिछले कई दिनो से इनके खराब होने के कारण घटना इसमें कैद नही हो पाई।
क्या कहते अधिकारी
 जैतारण चिकित्सालय में तोडफोड करने वाले एवं चिकित्सको के साथ मारपीट करने वाले आरोपीयो की पहचान कर ली गई है। उनको जल्द गिरफतार किया जायेगा-विरेन्द्रसिंह राठौड उप पुलिस अधीक्षक जैतारण

 9413063300& 8949680968

कोई टिप्पणी नहीं