समाज के विकास के लिए संगठित होना जरूरीः मेघवाल
जैतारण, 12 मईः आई.बी.खांन
केन्द्रिय वित
राज्य मंत्री एवं बीकानेर सासंद अर्जुन मेघवाल ने कहा कि समाज के सर्वागिण विकास
के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करने के साथ ही रूढीवादी परम्पराओ का त्याग कर
बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने कहा वर्षो पहले संत ़ऋषियो
ने जो धर्म की राह दिखाई उस पर हम सबको चलने का संकल्प लेना चाहिये।
श्री मेघवाल ने
यह विचार शुक्रवार को जैतारण के भूम्बलिया ग्राम में अखि ल मेघवाल समाज के
तत्वाधान में केवल आश्रम के महामंडलेश्वर केवलराम महाराज के सानिध्या में आयोजित
अलख गुस्साई मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
व्यक्त किये। इस अवसर पर राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल,मेडता विधायक सुखराम नेतडिया इत्यादि
जनप्रतिनिधियो ने भी इस कार्यक्रम में शिरक्त की। श्री मेघवाल ने कहा कि समाज के
सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा का होना जरूरी है बिना शिक्षा के कोई भी समाज कभी
आगे नही बढ सकता है। उन्होने कहा कि संगठित होकर कार्य करने से भी समाज में उन्नती
आती है। उन्होने उपस्थित लोगो से आव्हान किया की वे बाबा साहब अम्बेडकर के बताये
गये मार्गो पर चलने का संकल्प लेने के साथ ही अपने बच्चो को संस्कारवान शिक्षा
दिलाने का प्रयास करे। इस अवसर पर जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि हर
व्यक्ति को समाज से कंधा से कंधा मिलाकर चलना चाहिये। सामाजिक एकता कायम रहे इस पर
सदैव ध्यान देने की आवश्यकता है। गोयल ने इस अवसर पर वहां सडक निर्माण की भी घोषणा
करते हुए कहा कि उक्त कार्य जल्द करवाया जायेगा। इस अवसर पर अनेक वक्ताओ ने भी
अपने विचार व्यक्त किये। इससे पहले अलख गुस्साई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
को लेकर अलसुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।कार्यक्रम में
महामण्डलेश्वर केवलराम महाराज,ओमजी महाराज,संत उमाराम महाराज,गिरी सम्प्रदाय के संत मानगिरी महाराज इत्यादि संतो ने भी
इस कार्यक्रम में भाग लिया जहां आयोजन समिति के द्वारा आगन्तुक अतिथियो एवं संतो
का बहुमान किया गया।9413063300

Post a Comment