41 वर्ष बाद मिला न्याय
जैतारण, 11 मईः आई.बी.खांन---
राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा इन
दिनो चलाये जा रहे न्याय आपके द्वार कार्यक्रम अब लोगो के लिए वरदान साबित होने
लगे है। गुरूवार को रायपुर पंचायत समिति के रामपुरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा
केन्द्र में उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर
में एक व्यक्ति को आज 41 वर्षो के लंम्बे इंतजार के बाद शिविर में
न्याय मिला,41 वर्षो बाद आखिरकार न्याय मिलने के बाद न्याय
की उम्मीद लगाये बैठे इस परिवार के लोगो को आज का दिन खुशीयो की सौगात लेकर आया।
रायपुर
उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया ने बताया कि रामपुराकलां में आयोजित उक्त शिविर
में आज एक परिवार को 41 वर्षो बाद न्याय मिला। उनके अनुसार रामपुरा
निवासी नेनसिंह जाति रावणा राजपूत जो सिचाई विभाग में अपनी 30 साल
की नौकरी करके 11 वर्ष पूर्व उसकी मृत्यु हो गई थी,लेकिन
उसके सर्विस रिकार्ड में नेनसिंह नाम दर्ज था,मगर उसकी
खातेदारी में 41 वर्ष पूर्व रामेश्वरलाल पुत्र रामवक्ष दर्ज था।
जिसे दुरस्त करते हुए स्व.नेनसिंह पुत्र रामसिंह दर्ज करके खातेदारी में अधिकार
दिये गये। उन्होने बताया कि नेनसिंह के पुत्र प्रेमसिंह एवं पुत्रियां उमराव कंवर
एवं पत्नि दुर्गा कंवर ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की उपखण्ड अधिकारी के समक्ष
गुहार लगाई। जिसे उपखण्ड अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस परिवार की
सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण करते हुए एक ही दिन में उनको 41 वर्षो में इस
न्याय की उम्मीद लगाये बैठे परिवार को न्याय देकर उल्लेखनीय पहल की है। इस अवसर पर
उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया,तहसीलदार अशोक पटेल,ग्राम
पंचायत सरपंच जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित,विष्णुराव सहित अनेक राजस्व विभाग के
अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।9413063300

Post a Comment