चैको पर हस्ताक्षर ही क्यो,कभी कार्य का भी निरीक्षण करे
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र मे इन दिनो राम भरोसे चल रहे सीवरेज के कार्यो की गुणवत्ता की बगैर जांच किये,सीवरेज के ठेकेदारो को पालिका की अध्यक्षा एवं अधिशाषी अधिकारी व्दारा जारी किये जाने वाले चैको को लेकर शहर मे एक चर्चा शुरू हो गई है कि पालिका प्रशासन को इनके चैक जारी करने का तो समय मिल जाता है,लेकिन सीवरेज के कार्यो का वास्तविक अवलोकन करने का समय न तो पालिकाध्यक्षा को मिल रहा है और न ही अधिशाषी अधिकारी पालिका के विभिन्न कार्यो के बोझ के कारण समय निकाल पा रहे है।यही नही राज्य सरकार व्दारा सीवरेज कार्य का तकनीकी कार्य की स्थिति पर नजर रखने के लिए अलग अलग रेंक के तकनीकी अधिकारीयो को लगा रखा है,मगर इन तकनीकी अधिकारीयो के कभी भी कार्यस्थल पर दिदार तक नही हो रहे है।अपन यह आरोप नही लगा रहे है कि सीवरेज का कार्य घटिया स्तर का हो रहा है,मगर पालिका इन कार्यो का आखिर अवलोकन क्यो नही कर रही है,यह सवाल अब अपन के जहन मे बार बार गुम रहा है।जैतारण मे सीवरेज का कार्य दिन रात चल रहा है,ऐसे मे यह सवाल भी लाजमी है कि रात के अंधेरे मे होने वाले कार्यो की गुणवत्ता क्या पालिका के जी शेडूयल के तहत हो रही है या नही।जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र मे सीवरेज के ठेकेदार व्दारा अपने कार्यो मे बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा शहरवासी भुगतते आ रहे है,जहां कई सड़को पर धूल उड़ रही है तो कई सड़के कांच के मानिद तड़क रही है।इन सीवरेज वालो ने तो शहर का हुलिया ही बिगाड़कर रख दिया है।बेतरतीब रूप से जगह जगह बनाई गई होदीए आमजन को अभी से परेशान कर रही है तो सड़क खुदाई के दौरान निकलने वाला मलबा भी आज भी कई जगह राह में रोडा बने हुए है।ऐसा भी नही की पालिकाध्यक्षा और पालिका प्रशासन को यह अधिकार नही की वो मौके पर जाकर निरीक्षण नही कर सके,जिनके पास चैक जारी करने के अधिकार पदत है वे चाहे तो सीवरेज के ठेकेदार पाबंद किया उनका कार्य भी रूकवा सकते है,लेकिन चैक जारी करने के बदले में जो रश्मो- रिवाज की परम्परा चली आ रही है,हो सकता है वे रश्मे कार्यो का अवलोकन न करने के लिए जरूर मजबूर कर रही है।जैतारण मे सीवरेज का प्रोजेक्ट वैसे भी करोड़ो का प्रोजेक्ट है।चलते चलते इस अनाड़ी कलमकार की तो यही सलाह है...श्रीमान कार्यो का अवलोकन समय समय पर करते रहिए,ऐसा नही की आपश्री के इन कार्यो का अवलोकन नही करने की पीड़ा शहर की जनता बाद में भुगतने पर मजबूर हो...वैसे एक दो बार कार्यो का नियमो के तहत सख्ती के साथ अवलोकन करेगे तो कसम खुदा की कार्यो मे सुधार भी आएगा और रश्मो-रिवाज में भी इजाफा होगा..वैसे यह रश्मो-रिवाज सीवरेज मे ही नही अन्य कार्यो मे भी तो चलते है और चलते ही रहेगे...!9413063300
Post a Comment