दान किया कभी व्यर्थ नही जाताः सिंह
जैतारण-- आई.बी.खांन--
जैतारण पुलिस थाना के अधीनस्थ निमाज पुलिस चैकि परिसर में आमजन की सुविधा के लिए मंगलवार को दानदाताओ के आर्थिक सहयोग से बनने वाली पानी की प्याउ का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मीयो की प्रेरणा से अनेक दानदाताओ ने यहां बनने वाली प्याउ में जनहित में विभिन्न घोषणाएं भी की गई।
निमाज पुलिस चैकि परिसर में आयोजित प्याउ के शिलान्यास के कार्यक्रम में इस अवसर पर बोलते हुए युवा समाज सेवी एवं भाजपा नेता हरजीतसिंह निम्बाज ने कहा कि दानदाताओ के द्वारा उल्लेखनीय कार्यो के लिए दिये जाने वाला दान कभी व्यर्थ नही जाता। उन्होने कहा कि मारवाड की पावनधरा पर यहां दानदाताओ की कोई कमी नही है। जरूरत है तो उन दानदाताओ को प्रेरित करने की। इस अवसर पर दानदाता के रूप में ताराचंद सांखला और रामकन्या बाई का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त दानदाता स्थानीय पुलिसकर्मीयो की प्रेरणा से निम्बाज पुलिस चैकि परिसर में प्याउ का निर्माण करवाने के साथ ही शीतल जल के लिए जरूरी मशीने भेंट करने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर निम्बाज चैकि प्रभारी राजेन्द्रसिंह देवडा,हेड कास्टेबल जर्नादन यादव,सिपाही अशोक कुमार प्रजापत,मोहनलाल सोलंकी,जगदीश सुथार,सुरेश चैकिदार,श्रवण कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोगो ने इस शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। 9413063300

Post a Comment