Header Ads

यहां यह कैसी व्यवस्था...!


जैतारण(आईबीखांन)।
सूबे के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल के गृह शहर के राजकीय चिकित्सालय में चली आ रही अव्यवस्थाओ का आलम एकबार फिर देखने मिला।अव्यवस्थाओ का आलम यह रहा की जैतारण मे गुरूवार सायं आठ बजे करीब दो अलग अलग सड़क दुघर्टनाओ मे गंभीर रूप से घायल हुए दो युवको का एक चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे रेफर टू हाई सेन्टर की पर्ची बनाकर वही छोड़ दिया।गंभीरवस्था मे वहां दो अलग अलग पंलगो पर पड़े इन दोनो घायलो की स्थिति अत्यन्त नाजुक थी। अस्पताल के एक कक्ष मे मौत एवं जिन्दगी के बीच तड़प रहे इन दोनो की अलग अलग मार्गो पर हुई दुर्घटना मे घायल हो गये थे।पूछताछ करने पर पता चला की एक युवक की आगेवा बाईपास चौराहा पर एक ट्रक मे पीछे से टक्कर लगने से यह हादसा हुआ जिसका नाम जीतू सेन पुत्र मीठालाल निवासी कुशालपुरा घायल हुआ जबकि भाकरवास एवं निम्बाज के बीच एक बाईक से गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया,हालांकि इसे तो 108 एम्बुलेस मे लाया गया,जहां इन दोनो का एक चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मरहम पटटी कर उन्हे बेहोशी हालत मे यू ही छोड़ दिया।मझेदार बात तो यह देखने को मिली की जैतारण पुलिस भी अस्पताल मे समय पर नही पहुची,जबकि अस्पताल प्रशासन ने इसकी इतला पुलिस को दे दी गई।इन दोनो युवको के बेहोशी की हालत को देखकर मौके पर अनेक लोग एकत्रित होकर अस्पताल की अव्यवस्था पर अपना रोष जताया।इधर चिकित्सको का कहना है की उन्होने दोनो का प्राथमिक इलाज कर उन्हे हाई सेन्टर के लिए रैफर कर दिया,लेकिन मौके पर लगभग आधे घंटे तक के अधिक समय तक यह दोनो घायल अलग स्टेचरो पर मौत एवं जिन्दगी के बीच अकेले झूझते नजर आए...जिनकी तस्वीरे भी इस बात की गवाही देने के लिए प्रर्याप्त है...9413063309

कोई टिप्पणी नहीं