Header Ads

जैतारण में कल लिखी जाएगी इतिहास की नई इबारत...!


-आईबीखांन की कलम से
लगभग तीन हजार छ:सौ पचास दिनो की लंम्बी प्रतीक्षा के बाद कल शनिवार को जैतारण अपने इतिहास की नवीन इबारत लिखेगा,इस इतिहास को आने वाले समय तक याद किया जाता रहेगा।दरअसल आज से ठीक दस साल पहले जैतारण के विधायक एवं जलदाय मंत्री ने जैतारण शहरवासीयो को खारे पानी से मुक्ति दिलाने के साथ साथ यहां की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करने का जो सपना देखकर जैतारण को जवाई बाध का पानी लाने के लिए राज्य सरकार से जवाई जल परियोजना की स्वीकृती दस साल पहले दिलाई थी।उस समय इस योजना को लेकर यह कयास लगाये जा रहे थे की यह योजना एक सपन बनकर न रह जाय।लेकिन गोयल के अथक प्रयासो एवं जवाई जल परियोजना से जुड़े अधिकारीयो की दिन रात की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आखिरकार यह योजना अब मुर्हतरूप ले रही है।कल शनिवार को स्थानीय जलदाय विभाग परिसर मे माननीय जलदाय मंत्री के कर कमलो से जवाई पाईप लाईन प्रोजेक्ट पैकेज-पांच,कलस्टर तृतीय के अन्तर्गत शहरी जल योजना जैतारण को जवाई बांध से पेयजल आपूर्ति का लोकापर्ण कर जैतारण को नवीन सौगात देगे।इस ऐतिहासिक दिन का जैतारणवासी पिछले दस सालो से इंतजार देख रहे थे।हालांकि इस योजना का पानी एक माह पहले शुभारंभ हो जाता था,लेकिन कुछ तकनीकी खामियो को पूरा करने मे विलंब हो गया।कल जब माननीय मंत्री इस योजना का लोकापर्ण करेगे तो शहरवासीयो के साथ साथ इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिन रात एक कर करके मेहनत करने वाले विभाग के छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी के चेहरे पर मुस्कान जरूर दिखाई देगी,हो सकता है इस खुशी मे कईयो की आंखो मे आंसू भी छलक सकते है।3,650 दिनो का इंतजार कोई कम नही है।जैतारण के इतिहास की नवीन इबारत लिखने के लिए इस अनाड़ी कलमकार की और से माननीय मंत्रीजी से चलते चलते एक आग्रह है कि इस योजना को गति देने मे अपनी अहम भूमिका निभाने वाले उन कर्मीयो और अधिकारीयो को पुरस्कार नही तो धन्यवाद जरूर देने की पहल करे...! इस योजना को अमलीजामा पहनाने वालो को इस अनाड़ी कलमकार की और से अग्रिम बधाई...!9413063300

कोई टिप्पणी नहीं