पाकिस्तान के झण्डे की जलाई होली,नापाक के खिलाफ किया प्रदर्शन
जैतारण(आईबीखांन)।
कश्मीर में आतंकवाद और सेना के जवानों के साथ पाकिस्तानी सेना व्दारा बर्बरतापूर्वक कृत्य के विरोध में गुरूवार को जैतारण उपखण्ड मुख्यालय के बाहर विभिन्न हिन्दूवादी संगठनो ने पाकिस्तान के खिलाफ पुरजोर विरोध करते हुए प्रदर्शन कर इन लोगो ने पाकिस्तानी झण्डे की होली जलाकर अपना रोष प्रकट किया तथा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिन्दूमहासभा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गोस्वामी,शिव सेना कमाण्डो फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी तथा बजरंग दल के पदाधिकारीयो इत्यादि की अगुवाई मे जैतारण उपखण्ड अधिकारी के मार्फत महामहिम राष्टपति एवं प्रधानमंत्री के नाम अपनी मांगो को लेकर पत्र सौपा।
विभिन्न हिन्दूवादी संगठनो के पदाधिकारीयो में कश्मीर घाटी मे पनप रहे आतंकवाद एवं पिछले दिनो नापाक सेना के व्दारा भारतीय जवानो के साथ अमानवीय कृत्य किये जाने की कड़ी आलोचना करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ उपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तानी झण्डे की होली जलाई गई।इस अवसर पर मुकेश गोस्वामी,अशोक सैनी,महावीरसिंह झुझण्डा,सुनील गुर्जर बलाड़ा,राहुल बोहरा,विष्णुराम रामावास सहित अनेक हिन्दूवादी संगठनो के पदाधिकारी मौजूद थे।इससे पहले उपखण्ड कार्यलय के बाहर पाकिस्तान एवं इसकी सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई...।9413063300
Post a Comment