Header Ads

पालिका की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है जनता और जलदाय विभाग


जैतारण(आईबीखांन)।
खता कोई और करे और सजा कोई भुगते...!जी हां कुछ ऐसी खताओ की सजा इन दिनो शहर की जनता और जलदाय विभाग भुगतने को विवश है।दरअसल जैतारण नगरपालिका परिक्षेत्र में रामभरोसे चल रहे सीवरेज लाईन बिछाने के आनन-फानन के इस कार्य पर पालिका प्रशासन की उचित देखभाल नही करने से इन सीवरेज के ठेकेदारो ने जलदाय विभाग की भूमिगत पाईपो लाईनो का जगह जगह सर्वनाश करके रख दिया है।जलदाय विभाग के आला अधिकारी शहर मे पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए माननीय जलदाय मंत्री  के गृहशहर मे दिन रात एक करके भरकस प्रयास करने मे जुटा है तो शहरवासी भी पानी के इंतजार में हरदम लगे रहते है,मगर इन सीवरेज वालो ने तो इन दिनो शहर की जनता और जलदाय विभाग को परेशान करके रख दिया।अपने सीमित साधनो से जैसे तैसे सीवरेज लाईनो का काम पूरा करने मे जुटे इसके ठेकेदार जलदाय विभाग की भूमिगत लाईनो को कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त कर देते है।गुरूवार की रात तो इन सीवरेज वालो ने शहर की एक नही बल्कि पूरी पांच लाईनो को एक साथ तोड़ दिया।शहर की मुख्य पाईप लाईनो के क्षतिग्रस्त होने की खबर पाकर जलदाय विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तो लाईनो की यह दशा देखकर दंग रह गये।आज तारीफ करनी पड़ेगी XAEN मोहनसिह राठौड,AEN मोहनलाल टाक और JEN रितु जाखड की जिन्होने पुरी रात मौके पर रहकर सीवरेज वालो व्दारा खण्डित की गई इन लाईनो को दुरस्त करवाया,अलबता नगरपालिका के अधिकारीयो के भरोसे तो शहरवासी प्यासे ही रह जाते।यहां यह उल्लेखनीय है कि सीवरेज के कार्य के दौरान यदि कोई क्षति होती है तो इसकी तमाम जिम्मेदारी नगरपालिका एवं ठेकेदार की होती है,लेकिन जैतारण मे तो सीवरेज वालो और नगरपालिका के हाल ही निराले है।कोई जयपुर मे बैठकर इसकी जांच प्रमाणित कर रहे है तो कोई आंखे मूंदकर बैठे है,और शहर मे सीवरेज का यह कार्य रामभरोसे दिन रात आराम से चल रहा है...!चलते चलते एक अनाड़ी कलमकार का आग्रह माननीय मंत्रीजी से भी है की वे भी इस मामले मे दखल देकर जयपुर मे एयरकंडिशनर मे बैठकर जैतारण सीवरेज के कार्यो की गुणवत्ता आकंने वालो को जैतारण भेजने की मेहरबानी करे ताकि आपका विभाग शहर मे सुचारू जलापूर्ति कर सके,क्योकि जैतारण नगरपालिका इन ठेकेदारो का चैक जारी करने के अलावा दूसरा काम करने मे शायद रूचि नही ले रही है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं