Header Ads

...यहां पल पल लगता जाम,दुखी है आवाम


जैतारण(आईबीखान)।
जैतारण शहर मे इन दिनो पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल हो रखा है।बदहाल यातायात व्यवस्था का हाल यह है कि शहर के मुख्य बस स्टेण्ड,तहसील कार्यालय,पंचायत समिति इत्यादि अतिव्यस्तम मार्गो पर अब बड़े शहरो की तर्ज पर यहां पल पल मे जाम लगना आम बात हो रही है,इसके अलावा नगरपालिका से लेकर टेक्सी स्टेण्ड तक तो यातायात व्यवस्था के हालात जोधपुर की नई सड़क जैसे बनते जा रहे है।शहर की बेपटरी पर चल रही इस व्यवस्था को सुधारने के लिए कहने के नाम पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने का जिम्मा एक दो होमगार्डो को दे रखा है,लेकिन इनसे यह व्यवस्था सुधर नही पा रही है और न ही कोई वाहन चालक इनसे डरता है।इधर शहर के मुख्य मार्गो पर सीवरेज लाईन बिछाने का कार्य चलने के कारण जगह जगहो पर एक तरफा यातायात की व्यवस्था चल रही है जिससे संभालना अब होमगार्ड के जवानो की बस की बात नही है।मुझे हैरत तो इस बात की हो रही है की जैतारण पुलिस के अधिकारीयो की गाड़िया भी आये दिन बस स्टेण्ड पर लगने वाले रोज रोज के जाम मे फंसने के बावजूद वे इसको सुधारने की पहल नही कर रहे है।मुख्य प्राईवेट बस स्टेण्ड पर तो बिगड़ी यातायात व्यवस्था के कारण यहां से सुरक्षित निकलना राहगीरो के लिए आसान नही है।यहां बेतरतीब रूप से खड़ी रहने वाली निजी बसे यातायात व्यवस्था को बिगाड रही है तो इन बसो के इर्द गिर्द खड़े रहने वाले हाथ ठेले एवं खोमचे वाले भी राह मे रोड़ा बनने लगे है।मुख्य सदर बाजार मे तो यातायात व्यवस्था राम भरोसे ही चल रही है,यहां न तो कभी पुलिस और न ही कोई होमगार्ड के जवान वहां जाते है।बात सब्जी मंडी की करे तो यहां आम आदमी पैदल भी नही चल सकता।उल्लेखनीय है कि जैतारण मे यातायात व्यवस्था के लिए शहरवासी लम्बे समय से यातायात पुलिसकर्मीयो को जैतारण मे स्थाही रूप से लगाने की मांग करते आ रहे है,लेकिन उनकी यह मांग आज दिन तक पुरी नही हो पाई है।शहर मे यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने का काम वे भारी भरकम वाहन करते है जो सीमेन्ट प्लाटो के लिए माल की आवाजाही का काम करते है।पुलिस यदि इन भारी वाहनो के प्रवेश पर नियमनुसार पाबंदी लगा दे तो यहा यातायात साधनो का दबाव कम होने से लोगो को थोड़ी राहत मिल सकती है...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं