Header Ads

पिपलियां खुर्द में भीषण आग से दर्जनो बाडे जले


 जैतारण( आई.बी.खांन)
 जैतारण तहसील क्षेत्र के पिपलियाखुर्द ग्राम में रविवार दोपहर को एक बाडे में अज्ञात कारणो से लगी आग से बाडे में मवेशीयो के लिए रखा दर्जनो टोली चारा जलकर स्वाह हो गया। आग की लपटे आसपास के बाडो तक पहुंचने के कारण पास के बाडो में भी इसकी चपेट में आ गये जहां वे बाडे भी जलकर खाक हो गये। आगजनी होते ही ग्रामीणो ने जैतारण दमकल को सूूूूूूूूूूूूूूचना देने पर यहां से दमकल भी मौके पर पहुंची लेकिन इसी बीच तेज हवाएं चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जहां आग बाडो के पास से गुजर रही नदी की झाडियो तक जा पहुंची जिसे काबू करने के लिए जैतारण,अंबुजा,निम्बोल एवं बिलाडा से अलग अलग दमकले मौके पर पहुंची लेकिन स्थिती समाचार लिखे जाने तक काबू में नही आ पाई है।
पिपलियाखुर्द निवासी युवा नेता किशोर चैधरी ने बताया कि रविवार दोपहर को पिपलियाखुर्द निवासी राधेश्याम के बाडे में अज्ञात कारणो से आग लग गई जहां बाडे में रखा आधा दर्जन टोली चारा जलकर स्वाह हो गया। उन्होने बताया कि इस आगजनी की सूचना पुलिस एवं दमकल को देने पर जैतारण की दमकल मौके पर पहुंची लेकिन आग ने विकराल रूप धारण करते हुए राधेश्याम की पडोसी लालदास एवं कमला मेघवाल के बाडो में आग पहुच गई जहां उनके बाडे भी रखा चारा एवं अन्य सामान जलकर खाक हो गये। इसी बीच तेज हवाएं चलने के कारण इन बाडो के पास से गुजर रही नदी की झाडियो में तेज आग लग गई जिसको बुझाने के लिए प्रशासन ने मौके पर चार अतिरिक्त दमकले भेजी गई,मगर समाचार लिखे जाने तक तेज हवाओ के कारण आग पर काबू नही पाया जा सका है। बडी संख्या में ग्रामीण एवं दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए है।9413063300

कोई टिप्पणी नहीं