शहर मे तो थोड़े सुधरे हालात,गांवो मे है हालत खराब
जैतारण(आईबीखांन)।
सूबे के जलदाय मंत्री के गृहनगर जैतारण मे पिछले लम्बे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या पर जल अधिकारीयो की दिन रात की मेहनत की बदोलत अब हालात मे थोड़ा जरूर सुधार आया है,लेकिन जैतारण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो एवं ढाणीयो मे गर्मी की दस्तक के साथ पेयजल की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है,जिसे सुधारने के फिलहाल विभागीय प्रयास ठीले ही नजर आ रहे है।पेयजल की बनी विकराल समस्या का आलम यह है कि विभाग न तो गांवो मे समय पर जलापूर्ति कर पा रहा है,अलबता टेंकरो से पानी का परिवहन भी नही हो पा रहे है।आलम यह है कि विभिन्न गांवो एवं ढाणीयो मे बने जी एल आर सुखे पड़े है तो लोग पानी के लिए इस गर्मी के मौसम मे इधर उधर भटकने को मजबूर है।क्षेत्र की ढाणीयो में निवास करने वाले लोगो की तो हालत पानी के लिए लगातार बिगड़ रही है,उनको पानी खरीदकर अपने हलक तर करने पर विवश होना पड़ रहा है।पिछले दिनो विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमो मे मुझे कुमावत बाहुल्य निमाज,सांगावास इत्यादि गांवो की ढाणीयो मे जाने का मौका मिला जहां इन कृर्षि कुओ पर विभाग के जी एल आर तो बने हुए है,लेकिन सभी सुखे हुए है।लोगो को पूछने पर उन्होने जो अपना आक्रोश व्यक्त किया मे उनकी भाषा मे लिख नही सकता।उनके अनुसार पानी के लिए उनको मुंहमांगे दाम चुकाने पड़ रहे है।यहां हर जी एल आर सुखे पड़े हुए है।कुछ ऐसे ही हालात माननीय जलदाय मंत्रीजी के विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवो मे बने हुए है।उल्लेखनीय है की क्षेत्र के इन गांवो मे जलापूर्ति की माकूल व्यवस्था करने के लिए जवाई परियोजना प्रस्तावित है,लेकिन चालू वर्ष मे इस परियोजना का पानी वहां तक पहुच नही पाएगा...!ऐसे मे बड़ा सवाल यह है कि इस गर्मी के मौसम मे उनका क्या होगा जो पानी के लिए दर दर भटक रहे है।हालांकि जलदाय विभाग हमेशा की भाँति इसबार भी अपने पुराने रैवय के अनुसार आग लगने पर कुआ खोदने की योजना बना रहा है,लेकिन मुझे नही लगता की पानी के लिए लगी इस विकराल आग पर काबू पाने के लिए वे कुएं समय पर खुद पाएगे...!इधर जैतारण शहर मे पेयजल समस्या के निराकरण के लिए XAEN मोहनसिंह राठौड़,A EN मोहनलाल टांक एवं JEN रितू जाखड़ के प्रयासो से यहां पेयजल व्यवस्था मे सुधार जरूर देखने को मिल रहा है।इनकी दिनरात की मेहनत की बदौलत जैतारण शहर मे प्रयोगिक तौर पर शहर के अनेक भागो मे जवाई का मीठा पानी छोड़ा जा रहा है।अपन ने भी इन दिनो जवाई के मीठे पानी से हलक तर कर रहे है,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो मे पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है...काश जलदाय विभाग जैतारण जैसी मेहरबानी थोड़ी गांवो और ढाणियो मे भी करके दिखाए...!9413063300
Post a Comment