Header Ads

...आखिर कब तक यू मुख्य बाजार में बिकती रहेगी यह सूरा...!


जैतारण(आईबीखांन)।
इसे आबकारी विभाग की मेहरबानी कहे या फिर पुलिस की दरियादिली...! क्योकि ग्रामीणो के लाख विरोध के बावजूद जो सूरा पर्दे मे बेची जानी चाहिए वो मदिरा आज भी सोने-चाँदी,किराणा,कपड़े इत्यादि की तर्ज पर मुख्य बाजार के बीचो बीच खुलेआम बिक रही है,लेकिन इस अनोखी दुकान को न जाने क्यो नही पुलिस एवं आबकारी विभाग इसे हटाने की कार्यवाही नही कर आमजन की भावनाओ को आहत क्यो कर रहे है।हैरत की बात तो यह है कि आबकारी विभाग के रिकार्ड मे यू तो उस गांव मे एक ही शराब की दुकान आवंटित है मगर हकिकत यह है की उस गांव मे एक ही लाईसेंश धारक बेरोकटोक दो-दो शराब की दुकाने संचालित कर विभागीय नियमो को धता बता रहा है।जी हाँ अपन उसी गांव की बात कर रहे है जो पिछले दिनो इन दुकानो को लेकर सुर्खियो मे रहा है जैतारण थाना क्षेत्र का कुशालपुरा गांव जहां इस गांव मे आज भी एक ठेकेदार एक दुकान की आड मे दो दुकाने चला रहा है।ग्रामीणो ने बताया की कुशालपुरा गांव के मुख्य बाजार मे स्थित एक रहवासी मकान मे शराब बेचे जाने की शिकायत उनके व्दारा पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारीयो को करने के बावजूद अबतक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई है,जिसको लेकर ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है।मुख्य बाजार के एक रहवासी मकान मे बेरोकटोक बिकने वाली इस शराब की जानकारी कुशालपुरा स्थित पुलिस चौकि के पुलिसकर्मीयो को होने के बावजूद इस पर कार्यवाही नही की जा रही है।पुलिस एवं आबकारी विभाग की नजरो मे यदि यह दुकान वैध है तो फिर पुलिस चौकि के पास संचालित वो दुकान अवैध है।यदि वो भी वैध है तो फिर अवैध कौनसी है।जबकि आबकारी विभाग के रिकार्ड मे कुशालपुरा गांव मे एक ही दुकान आवंटित है तो फिर यहां दो दुकाने संचालित करने के नये नियय कब और किसने जारी किये,यह बात ग्रामीण बार बार उठा रहे है,लेकिन ग्रामीणो को इसका जबाब अब तक नही मिल रहा है।हालांकि शराब के  कुछ प्रभावशाली ठेकेदारो व्दारा एक दुकान की आड़ मे दो-तीन दुकाने चलाना कोई नई बात नही है,मगर कुशालपुरा गांव के मुख्य बाजार मे चलने वाली यह अनोखी दुकान पूरे बाजार का वातावरण दुषित करके रख दिया है।यहां सुबह से शाम तक बाजार मे शराबीयो का आना जाना लगा रहता है,जिससे न केवल दुकानदार परेशान है अलबता महिलाएं तो खासा परेशान है।ग्रामीणो को अब तक यह समझ मे नही आ रहा है कि यह दुकाने आबकारी विभाग के रहमो करम से संचालित हो रही है या फिर पुलिस की मेहरबानी से चल रही है।बहरहाल जो भी हो अपन को दाल मे कुछ काला जरूर नजर आ रहा है...9413064300

कोई टिप्पणी नहीं