धर्म पर चलने वाला ही जीवन में सफल होता: दीवान
जैतारण, (आई.बी.खांन )
सीरवी समाज के धर्मगुरू एवं पूर्व काबिना मंत्री दीवान माधोसिंह ने कहा कि धर्म की राह पर चलने वाला व्यक्ति ही जीवन में हमेशा सफल होता है। अधर्म पर हमेशा ही विनाश का कारण बनता है।
श्री दीवान ने यह विचार सोमवार को जनासनी-सांगावास स्थित बेरा नवोडा पर आयोजित आई माता के बडेर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि वर्तमान में पश्चिमी संस्कृति के बढते चलने के कारण हमारी प्राचीन संस्कृति पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसी संस्कृति का त्याग करने के साथ ही हमारी प्राचीन संस्कृति को जिन्दा रखने का संकल्प लेना चाहिये। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी,सांगावास सरपंच संग्राम चैधरी,युवा नेता हरजीतसिंह निमाज सहित बडी संख्या में ग्रामीण एवं सीरवी समाज के लोगो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले श्री दीवान एवं आईमाता की वेल का का राठौड परिवार की ओर बंधावणा किया गया। इस अवसर पर बडेर बनाने में सहयोग देने वाले ओमप्रकाश सीरवी,नरेन्द्र सीरवी,तेजाराम सीरवी,राकेश सीरवी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बडेर के शिकर पर कलश एवं ध्वजा चढाई गई। कार्यक्रम का संचालन आईजी प्रकाश के गगनदीपसिंह हाम्बड ने किया। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियो का भी सम्मान किया गया।9413063300

Post a Comment