Header Ads

jaitaran--परिन्दो के लिए लगाये परिंडे

जैतारण, ( आई.बी.खांन)
जैतारण शहर के फूलमाल मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में सोमवार को जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष वकार आलम कुरेक्षी की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने गर्मी के मौसम को देखते हुए वहां विचरण करने वाले परिन्दो एवं पक्षीयो के लिए जगह जगह परिंडे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
 इस अवसर पर वहां उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के समक्ष अपने विचार प्रकट करते हुए श्री कुरेशी ने कहा कि जल ही जीवन है,और जल के बिना जीवन अधूरा है। उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम में जहां इंसान पानी के लिए परेशान है तो ऐसी हालत में इन परिन्दो को भी पानी की महत्ती आवश्यकता होती है। उन्होने कहा कि केवल परिंडे लगाना ही महत्वपूर्ण नही है बल्कि इनकी नियमित देखभाल करने का हमें संकल्प लेना चाहिये। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के सदाम अंसारी,वसीम मंसुरी,सलीमखांन प्रिन्स,अलबाबखांन, जावेदखांन,लतिफ पठान सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने कब्रिस्तान परिसर में परिन्दो के लिए दर्जनो परिंडे लगाये गये। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं