भाटी बने भाजपा के बाबरा मंडल अध्यक्ष
जैतारण:आईबीखांन
भारतीय जनता पार्टी बाबरा मंडल अध्यक्ष पद पर शंकरसिंह भाटी की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से मगरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारतीय जनता पार्टी पाली जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा ने जैतारण, सोजत, पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाली, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की। जिन पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सहमति की मुहर लगाई। जैतारण विधानसभा क्षेत्र के बाबरा मंडल में अध्यक्ष पद पर रातडिय़ा निवासी शंकरसिंह भाटी की नियुक्ति हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष भाटी ने बताया कि वे शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर कार्य शुरू करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई उस पर वे खरा उतर कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
Post a Comment