शराब की दुकान अन्यत्र स्थापित करने की मांग...!
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण क्षेत्र के बलूदा ग्राम के ग्रामीणो ने गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री नरेन्द प्रजापत की अगुवाई मे ग्राम मे संचालित एक शराब की दुकान को अन्यत्र स्थापित करवाने कि मांग को लेकर जैतारण उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह को शिकायती पत्र देकर उक्त शराब की दुकान को गांव से बाहर अन्यत्र स्थापित करने की गुहार की है।
ग्रामीणो ने बताया कि बलूंदा गांव के बस स्टेण्ड पर स्थित इस शराब की दुकान है जहां से सरकारी अस्पताल 150 मीटर तथा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय तथा प्राथमिक विधालय 175 व गणेश मंदिर 160 सहित इसकी परिधि मे अन्य धार्मिक स्थल इत्यादि है,मगर आबकारी विभाग ने अपने ही नियमो की अनदेखी कर ग्रामीणो के पूर्व मे इस दुकान को खोलने के किये विरोध के बावजूद नियमो को धता बताकर यहां शराब की दुकान खोली है,जिससे गांव का वातावरण दुषित हो रहा है।ग्रामीणो ने बताया कि बस स्टेण्ड पर यह दुकान होने के कारण आये दिन शराबीयो का जमगट लगा रहता है तथा शराबीयो के बढते आतंक से महिलाओ एवं आम राहगीरो को आये दिन इससे परेशानीयो का ही सामना करना पड़ता है।उन्होने बताया कि इस शराब की दुकान पर रात्रि आठ बजे बाद भी खुलेआम जाम छलकते है तो ठेकेदार किसी नियम का पालन नही कर रहा है।ग्रामीणो ने कहा की अब यदि इस दुकान को अन्यत्र स्थापित नही की गई तो ग्रामीण आन्दोलन की राह इख्तियार करेगे।इस अवसर मे श्री प्रजापत की अगुवाई मे बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपखण्ड अधिकारी से रूबरू होकर लिखित मे अपनी इस समस्या से अवगत करवाया है...9413063300
Post a Comment