Header Ads

यहां पता ही नही चलता,सतापक्षी और विपक्षी कौन...?

जैतारण(आईबीखांन)।
प्रदेश की चर्चित अपनी शहरी निकाय के किस्से यू तो प्रदेशभर मे सदैव चर्चित एवं खासा चर्चा के विषय भी रहे है।यदाकदा इस अनाड़ी कलमकार ने भी यहां के चर्चे लिखे है,लेकिन आज अपन जो चर्चा करेगे,उसे पढकर आप खुद भी चकित हो जाएगे।जैतारण नगरपालिका मे संभवत:यह पहली बार देखने को मिल रहा की कुल 20 वार्डो वाले पालिका में वर्तमान मे कांग्रेस का बोर्ड है मगर यहां के हालातो को देखकर इस अनाड़ी कलमकार को यह पता ही नही चल रहा है की यहां सतापक्ष कौन है और विपक्ष कौन है।हालांकि अंकिय गणित के लिहाज से यहां कांग्रेस के अध्यक्ष सहित दस सदस्य है तो भाजपा के छ: तथा निर्दलिय चार सदस्य है,इसे देखकर हरकोई यह बता सकता की भाजपा विपक्षी दल है...! मगर सत्तापक्ष के कई सदस्यो की खुसर फुसर से तो लगता है यहां विपक्षी कोई और ही है।हालांकि अपना नगरपालिका मे बिना काम आना जाना कम ही रहता है,लेकिन जब भी जाते है तो यहां के हर छीपे रहस्यो को खोज लाते है।अपन न तो किसी सत्तापक्ष और न ही किसी विपक्षी सदस्य का नाम लिखेगे,लेकिन जो खुसर फुसर शहरी निकाय के कामकाज को लेकर जो चल रही है उसे सुनकर तो यही लग रहा है की यहां विपक्षी मजबूत है।हालांकि नेता प्रतिपक्ष सुनील राठौड़ इस बारे मे कहते है की हम विपक्ष मे रहकर भी खुश है,मगर जब कोई सत्तापक्ष का सदस्य यह कहते है की हमारी स्थिति तो विपक्षी सदस्यो से भी बदतर है।उनका कहना था की विपक्ष का काम तो अधिकारी बिना देर लगाये एक झटके मे कर देते है,लेकिन हमारा काम तो सतापक्षी होने के बावजूद स्वयं सतापक्ष वाले भी नही करते है तो अधिकारीयो से उम्मीद भी क्या करते है।हमसे अच्छी स्थिति निर्दलियो की है जो माननीय न्यायलय के दखल से काम तो करवा देते है।यह बाते मे कोई काल्पनिक नही कर रहा हूं क्योकि सत्तापक्ष के सदस्यो का काम न होने का कोहराम यहां आयोजित होने वाली पालिका बोर्डो की बैठको मे सुना जा सकता है और इस अनाड़ी ने तो एक बैठक का कोहराम विडियो वायरल कर पूरे प्रदेश को दिखाया भी है।मौजूदा हालत यह है कि सत्तापक्ष के सदस्य सार्वजनिक विरोध नही कर पा रहे है तो विपक्ष भी जलदाय मंत्री की किसी प्रकार की कोई किरकिरी न हो इसलिए वे भी किसी काम का विरोध नही कर रहे है,अलबता विरोध तो दोनो को ही करना चाहिए,आपके पास विरोध के बिन्दु नही है तो इस अनाड़ी के पास चले आईए...! एक नही सैकड़ो विरोध करने की तरकीब सुझा देगा,कोई विरोध  नही है तो लगे हाथ शहरवासीयो को अब तक चल रहे इस शिविर मे एक भी पटटा न मिलने का विरोध तो करे,शेष और बता देगे,लेकिन अपनी भूमिका तो तय करे की हम सतापक्षी है या विपक्षी...!9413063300

कोई टिप्पणी नहीं