रात के अंधेरे मे चमका रहे है वे शहर की सड़को का भाग्य...!
जैतारण(आईबीखांन)।
सुबह के अभी चार ही बजे है...!जैतारण शहर के मुख्य बाजार में चंद श्रमिक बजरी,कंकरीट एवं निम्नस्तर की सीमेन्ट मिलाकर युध्दस्तर पर आनन फानन मे काम कर रहे है।यह कोई अवैध निर्माण नही,बल्कि सी.सी.सड़क का निर्माण कर रहे है।दरअसल सीवरेज के ठेकेदार पर पालिका का आपार आशिर्वाद होने के कारण यह ठेकेदार शहर की सड़को का भाग्य रात के अंधेरे में चमका रहा है।बरसात के पहले पहले वो शहर की सड़को की तकदीरो ऐसे बदल रहा है,जिसे शहर की जनता इस बरसात मे ही उसे याद करने लगेगी।आमतौर पर अपन यह देखते आ रहे है की शहर मे अबतक इस तर्ज पर सी.सी.सड़के नही बनती है।मौके पर न तो कोई तकनीकी अधिकारी और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी है जो इन सड़को के निर्माण मे उपयोग ली जाने वाली सामग्री एवं सड़क की गुणवत्ता की जांच कर इनको यह नशीहत दे ...! इस अनाड़ी कलमकार को यह देखकर बड़ा अजीब लगा की अपने यार शहर की सड़को की किस्मत रात के अंधेरे मे वाकई मे चमक रही है।वैसे सीवरेज के ठेकेदार ने चंद रोज पहले ही कुछ इलाको मे ऐसी ही बेहतरीन सड़को को माशाअल्लाह क्या खुबसुरत तामीर की जिनकी गुणवत्ता लाजबाब है।कई कंकर तो कई सीमेन्ट निकल रही है।पानी की तराई तो इसलिए नही कर पा रहे है की रोज रोज पानी डालने के झझट से पहले से इन्होने पानी की मात्रा को अधिक रखा है।आज यह अनाड़ी कलमकार इन सड़को की लम्बी चौड़ी गौरवगाथा नही,लिखेगा...!चलते चलते अपन तो यह कहेगे हजूर की कभी फुर्सत मिले तो इन सड़को की गुणवत्ता की जरूर जांच कर लेना।बरसात के पानी के साथ कई बहकर नही चली जाए...9413063300
Post a Comment