जनप्रतिनिधि विकास कार्यो में राजनीति न करे: गोयल
जैतारण, ७ जून: आई.बी.खांन
जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने जनप्रतिनिधियो से आव्हान किया की वे क्षेत्र के सर्वागण के लिए किसी प्रकार की राजनीति न करे तथा विकास कार्यो के नये प्रस्ताव तैयार करे जिससे इलाके का और बेहतर विकास हो सके।
श्री गोयल ने यह विचार जैतारण के रायपुर पंचायत समिति की प्रधान शौभाचौहान की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो इत्यादि को सम्बोधित करते व्यक्त किये। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ को समय पर पूरा करने के साथ ही मुख्यमंत्री जन स्वालम्बन योजनाओ को सफल बनाने पर भी ध्यान दे। उन्होने अधिकारीयो से आव्हान किया की वे जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामीणो की समस्याओ का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के अलावा अपने कार्यो में तेजी लाने के साथ लोगो को समय पर योजनाओ का लाभ मिले इसके लिए सतत प्रयास करे। गोयल ने पेयजल समस्या पर कहा कि रायपुर क्षेत्र के गांवो को भी जल्द ही जवाई योजना का पानी का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी,जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी,उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया,कार्यवाहक विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड सहित रायपुर ब्लांक के विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो ने इस साधारण सभा की बैठक में भाग लिया। कई जनप्रतिनिधियो ने अपने इलाको की समस्याओ को भी सदन में उठाया। विकास अधिकारी श्री सिंह ने इससे पहले गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन एवं नये प्रस्तावो पर चर्चा करने के लिए सदन में प्रस्ताव रखा। इससे पहले गोयल के रासपुर पंचायत समिति पहुचने पर जनप्रतिनिधियो ने उनका स्वागत किया। गोयल ने बुधवार को रासपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा भी किया..९४१३०६३३००-८९४९६८०९६८

Post a Comment