जनप्रतिनिधियों राजनीति से उपर उठकर कार्य करे:गोयल
जैतारण(आईबीखांन)।
राज्य सरकार के जलदाय मंत्री एवं जैतारण विधायक सुरेंद्र गोयल ने जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया की वे शहर के सर्वांगीण विकास एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में राजनीति न करें।शहर का बेहतर विकास हो इसके लिए सभी को मिलजुल कार्य करे जिससे आमजन को राहत मिल सके।
मंत्री गोयल ने यह विचार शनिवार को जैतारण नगरपालिका व्दारा आयोजित मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण शिविर मे पटटे वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे व्यक्त किये।कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मंजू भाटी ने की,गोयल ने कहा की राज्य सरकार ने शहरी लोगों की सुविधा के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया जहां शहरवासियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने कहा की उनकी शुरू से ही यह मंशा रही है की जैतारण शहर का बेहतर विकास हो इसके लिए शहर मे सीवरेज जैसा बडा प्रोजेक्ट के रूप मे काम चल रहा है जिसके सार्थक परिणाम आगामी दिनों मे देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा की शहर मे पेयजल समस्याओं का स्थाही समाधान किया गया है तथा अनेक जगहों पर नई पाईप लाईनें बिछाई गई है।आने वाले समय मे पांच करोड़ की नई भूमिगत लाईन डलवाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आव्हान किया की वे आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें।इस अवसर पर श्री गोयल ने मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण शिविर के तहत आवेदकों को अपने हाथों से पटटे वितरित किये।समारोह मे राजसमंद सासंद हरिओमसिंह राठौड ने अपने विचार प्रकट करते हुए शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को लक्ष्य बनाकर कार्य करने का आव्हान करते हुए स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम मे पालिकाध्यक्ष मंजू भाटी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नगरपालिका व्दारा उनके कार्यकाल मे करवाये गये विकास कार्यों से अवगत करवाते हुए मंत्री गोयल से विधायक कोष की राशि नगरपालिका को देने की मांग की गई।कार्यक्रम मे उपखंड अधिकारी महावीरसिंह, प्रधान रसालकंर, नेताप्रतिपक्ष सुनील राठौड़, उपाध्यक्ष शाब्बीर मुंशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भंवरलाल भाटी, मदनलाल रूणेचा, पार्षद अशोक बंब,नेनाराम रूणेचा, जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी, मनोज भाटी,विजेन्द्र जांगीड,श्यामसिंह आकोदिया, धर्मीचंद घांची,जगदीशप्रसाद उपाध्याय,समाजसेवी अशोक भाटी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम मे अधिशाषी अधिकारी हरीशचंद्र गहलोत ने मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर मे अब तक किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी देते बताया की इस शिविर मे सरकार की मंशानुसार कार्य किये जा रहे है।इससें पहले मंत्री गोयल एवं सासंद राठौड ने विभिन्न लोगों को नगरपालिका व्दारा जारी किये पटटो का वितरण किया गया।कार्यक्रम मे सभी अतिथियों का स्वागत किया गया...9413063300
Post a Comment