तो अब निम्बाज का भी हलक तर करेगा जवाईबांध का नीर...!
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण, ब्यावर सहित दर्जनों गांवों की एक जमाने मे लंबे समय तक प्यास बुझाने वाले निम्बाज कस्बे मे अधिक जलदोहन के कारण लगातार गिरते जलस्तर के कारण वहां उत्पन्न पेयजल की समस्या के स्थाही समाधान के लिए राज्य सरकार के जलदाय मंत्री एवं जैतारण विधायक सुरेंद्र गोयल की अभिशंषा पर अब निम्बाज ग्राम सहित वहां की छोटी-बडी ढाणियों तक जवाईबांध का मीठा पानी पहुंचाने के लिए लगभग 5 करोड़ की नवीन पाईप लाईन बिछाई जाएगी, जहां इन लोगों के हलक अब जवाईबांध के मीठे पानी से तर करने के लिए जलदाय विभाग ने कमर कस ली है।मीठे पानी के लिए अबतलक प्रसिद्ध निम्बाज गांव मे गिरते जलस्तर के कारण यहां के पराम्परागत जलस्रोत लगभग सूख गए है।इस स्थिति को मध्यनजर रखते हुए मंत्री गोयल ने जवाई जल परियोजना के तहत कुछ महीने पहले नवीन पाईप लाईने बिछाने के लिए उपरोक्त राशि स्वीकृत करवाई गई थी। जलदाय विभाग सोजत खंड के एक्स एईएन महेंद्र सिंह ने बताया की जलदाय विभाग व्दारा इन दिनों निम्बाज ग्राम की लगभग सभी स्वीकृत ढाणियों एवं कस्बे के विभिन्न भागों मे नवीन पाईप लाईन बिछाने का कार्य करवाया जा रहा है।उन्होंने बताया की आने वाले दिनों मे निम्बाज ग्राम मे जवाई जलपरियोजना का मंत्री सुरेंद्र गोयल के कर कमलो व्दारा इसका विधिवत शुभारंभ भी करवाया जाएगा।निम्बाज ग्राम के युवा समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता हरजीतसिंह निम्बाज ने बताया की मंत्री सुरेंद्र गोयल के सार्थक प्रयास अब निम्बाज ग्राम मे रंग लाने लगे है।उन्होंने बताया की एक जमाने मे निम्बाज गांव न केवल जैतारण बल्कि ब्यावर जैसे बडे शहर की वर्षों तक प्यास बुझाता था,लेकिन लगातार गिरते जलस्तर के कारण अब निम्बाज गांव की विभिन्न ढाणियों मे पीने के पानी की विकट समस्या बनी हुई है।अनेक कुओ पर तो लोगों को पैसे देकर टेकरो के माध्यम से पानी डलवाना पड रहा है,मगर अब गांव की इन पेयजल समस्या ग्रस्त कुओ एवं ढाणियों मे जवाईबांध का मीठा पानी पहुचने से लोगों की यह समस्या दूर हो जाएगी।इसके अलावा एक्स ए एन श्री सिंह ने बताया की निम्बाज के अलावा शेष सभी स्वीकृत गांवो मे भी जवाईबांध का मीठा पानी पहुंचाने के लिए जलदाय विभाग पूरे प्रयास कर रहा है।उन्होंने बताया की आगामी जुलाई माह तक अनेक गांवो मे जवाईबांध का पानी पहुंचा दिया जाएगा।बताते चले की जैतारण शहर मे पिछले लंबे समय से शहर मे जवाईबांध का मीठा पानी विरतरण होने से वर्षा बाद जैतारण शहर कि पानी की समस्या का समाधान हो चुका है...9413063300

Post a Comment