तो अब नगरपालिका रोकेगी दुपहिया वाहनों की रफ्तार...!
जैतारण(आईबीखांन)।
जैतारण शहरी क्षेत्र मे आए दिन बढती सडक दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं सडको पर सरपट दौडने वाले दुपहिया इत्यादि वाहनों की संभावित दुर्घटना होने वाले मार्गों एवं चौराहा आदि पर इन वाहनों की गति कम करने के लिए जैतारण नगरपालिका व्दारा शहर मे लगभग एक दर्जन से अधिक जगहों पर फाईबर के स्पीड ब्रेकर लगाने की तैयारी कर दी है।दरअसल सिवरेज लाईनो की खुदाई के लिए तौडी गई सडकों का पुर्ननिर्माण होने के बाद पिछले कुछ समय से इन नवनिर्मित सी.सी.सडको पर दुपहिया इत्यादि वाहन चालक इन सडको पर सरपट वाहन दौडाने से शहर के अनेक ऐसे स्थान है जहां आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है।शहर के भीतरी भागो मे आए दिन हो रही ऐसी दुर्घटना की रोकथाम के लिए जैतारण नगरपालिका ने प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शहर मे ऐसे संभावित दुर्घटना होने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है,जहां आने वाले दिनों मे बडे शहरों की तर्ज पर फाईवर के स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे।जैतारण नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी हरीशचंद्र गहलोत ने बताया की शहर मे दुपहिया इत्यादि वाहनों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पालिका व्दारा फाईवर के स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया की उक्त बेक्रर लगाने के लिए उन्होंने शनिवार रात्रि को तीन सदस्यों के साथ ऐसे स्थानों का चयन किया है जहां हमेशा दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहती है,वहां जल्द ही फाईवर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया की शहर की प्रमुख सडकों पर इनके अलावा जगह जगह सौर उर्जा से संचालित रेड लाइटे भी लगाई जाएगी, जिससे वाहन चालकों को रात्रि मे वाहन चलाते समय सडक एवं चौराहे का ध्यान रह सके।उल्लेखनीय है कि सी.सी.सडके बनने के बाद शहर मे इन दिनो दुपहिया वाहन चालक सरपट वाहन चलाते है जिस कारण पिछले कुछ दिनों से शहर मे दुर्घटना होने के मामलों मे इजाफा हुआ है।अब नगरपालिका व्दारा इसकी रोकथाम के लिए फाईवर के स्पीड ब्रेकर लगाने के बाद निस्संदेह इस पर रोक लग पाएगी...9413063300

Post a Comment