Header Ads

खेलो मे राजनीति न हो :चौधरी

खेलो में राजनीति नही होः चैधरी
हाॅकी प्रतियोगिता में गंगानगर बनी विजेता
जैतारण-पाली...आई.बी.खांन
पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिलीप चैधरी ने कहा कि खेलो में किसी प्रकार की राजनीति नही होनी चाहिये। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में कभी खेलो का महत्व समझते नही है वे लोग खेल संस्थाओ के अध्यक्ष बन रहे है।
पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चैधरी ने यह विचार सोमवार को राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय में आयोजित छः दिवसीय राज्यस्तरीय छात्रा हाॅेकी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विधालयो में खेलो का भी होना जरूरी है,खेलो की उपेक्षा के कारण ही आज हम राष्टमण्डल जैसे खेलो में अन्य देशो के मुकाबले में बहुत ही पिछडे हुए है।उन्होने इस प्रतियोगिता में विजय पराजय रहने वाली टीम खिलाडीयो से आव्हान किया की वे इससे निराश न हो क्योकि हार से ही जीत मिलती है।
इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक माध्यमिक भरत मेहता ने कहा कि खेल को खेल की भावनाओ एवं अनुशासन के रहकर खेलना चाहिये। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग प्रत्येक विधालयो में खेल मैदान तैयार करवाने पर जोर दे रहा है। इससे पहले यहां आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच गंगानगर एवं स्पोटर्स अजमेर के बीच रोकच मुकाबला हुआ जहां गंगानगर ने अजमेर को दो-एक से पराजीत कर इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर दिया। इस अवसर पर संस्थाप्रधान रामरतन चौधरी ने बताया कि छः दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 25 टीमो ने भाग लिया। इस अवसर पर जैतारण नगरपालिका के उपाध्यक्ष शाब्बीर मुंशी,जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी सम्पतराज तंवर, गृहस्थ संत हजारीलाल गहलोत,जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी,नवीन छाबा,एडवोकेट सुरेश चौधरी,समाजसेवी भागीरथ सोनी,पूर्व पालिकाध्यक्ष अनवार कुरेशी,अशोक भाटी,शंकरलाल गहलोत,बद्रीलाल बाण्डा,बाबूलाल बागडी,नेनाराम गहलोत,पूर्व पार्षद रूस्तमखांन मिस्त्री,अब्दुल हकिम कुरेशी,खेलप्रेमी श्याम ठकराल,अन्नराज सतनामी सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियो के द्वारा विजेता गंगानगर,उप विजेता अजमेर टीम को टापी प्रदान की गई। लगभग चार घंटे तक चले समापन समारोह का उदघोषन श्रवणकुमार लक्षकार,चेतन छीपा,बाबूलाल गहलोत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर इस प्रतियोगिता के आयोजन में उल्लेखनीय सेवा देने वालो का विधालय परिवार के द्वारा स्वागत किया गया।

1 टिप्पणी: