Header Ads

ऐसी दिवानगी देखी नही कभी...

जैतारण/पाली... आईबीखान।जैतारण मे आयोजित छ:दिवसीय 61 वी राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्राओं की हाँकी खेलकूद प्रतियोगिता जैतारण की पावनधरा पर सफलता पूर्वक आयोजित हुई।अब तक शहर के लोग किक्रेट के प्रति दिवाने थे,मगर यहां आयोजित हाँकी प्रतियोगिता मे शहर के लोगों की दिवानगी सिर चढकर बोलने लगी।आलम यह रहा की सोमवार को इस प्रतियोगिता का अँतिम फाइनल मैच खेल अकादमी अजमेर व गँगानगर के बीच खेला जा रहा था तो जैतारण के ऐतिहासिक खेजडा मैदान मे इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने लगभग 5 हजार के दर्शकों की भीड़ दोनों टीमों के खिलाडियों की हौसला अफजाई करने के लिए मैदान मे खडी थी।इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता मे किसी भी टीम के खिलाड़ी मैदान मे बेहतर प्रदर्शन करती तो यहां दर्शक उनको इनाम भी हाथो हाथ देने मे पीछे नहीं रहते।कल प्रतियोगिता का जब समापन हो रहा था तो एक हाँकी खिलाड़ी मीना पाण्डे जयपुर को स्थानीय लोगों ने अपनी खुशियों का इजहार करते हुए उसे नोटो की नगद मालाए पहनाई गई, एक अनुमान के तौर पर शहर के लोगों ने उमदा खेल प्रदर्शन करने वाली टीम खिलाडियों को एक लाख से अधिक राशि का इनाम दे दिया गया।मजेदार बात यह रही की मेजबान पाली टीम सुपरलिग मे हारने के बाद भी स्थानीय लोगों का जोश कम नहीं हुआ, उन्होंने तमाम टीमों के खिलाडियों की दिल खोलकर हौसला अफजाई करने मे पीछे नहीं रहे।यहां यह उल्लेखनीय है कि एक जमाने मे हाँकी मैच को लेकर जैतारण एवं निमाज के बीच मैच होता था तो जैतारण एवं निमाज के लोगों की भीड़ इस मैदान मे एकत्रित हुआ करती थी,लेकिन जब से किक्रेट खेल का क्रेज बढा तब से जैतारण शहर के युवाओ की हाँकी खेल के प्रति रूझान कम हो गया, लेकिन राज्यस्तरिय हाँकी प्रतियोगिता के आयोजन के बाद जैतारण के लोगों की इस खेल के प्रति जो दिवानगी देखने को मिली वो दिवानगी मैने इसके पहले कभी देखी नहीं... आईबीखान,जैतारण 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं