Header Ads

त्यौहारो को शांन्ति सदभावपूर्वक मनाये जैतारण-पाली,आईबीखांन...


जैतारण पुलिस थाना परिसर में सोमवार सायं को थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में शांन्ति समिति एवं सीएलजी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जहां बैठक में आगामी दिनो में आने वाले विजय दशमी,मोहर्रम का मातमी पर्व एवं दिपावली इत्यादि त्यौहार शांन्ति एवं सदभावनापूर्वक मनाये जाने पर व्यापक चर्चा की गई।
 इस अवसर पर जैतारण तहसीलदार मोहम्मद ईकबाल में उपस्थित सदस्यो को सम्बोधित करते कहा कि सभी त्यौहार हमें शांन्ति एवं सदभाव के संदेश देते है। उन्होने कहा कि इन पर्वो को मिलजुलकर मनाया जाना चाहिये। थानाधिकारी श्री विश्नोई ने कहा कि आगामी दिनो में आने वाले पर्वो पर शहर में शांन्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को सभी सदस्यो का आगे आकर सहयोग करना होगा। उन्होने कहा कि एक दूसरो के पर्वो का हमें सम्मान करना चाहिये। इस वरिष्ठ अधिवक्ता रूस्तमखांन भाटी एवं पालिका उपाध्यक्ष शाब्बीर मंुंशी ने विजय दशमी के अवसर पर शहर में निकलने वाली शौभायात्रा का इसबार मुस्लिम समुदाय के द्वारा स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित रखने का मुस्लिम समाज की और से प्रस्ताव रखा गया। बैठक में दशहरा महोत्सव के स्थान चयन को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक भाटी,हरजीतसिंह निम्बाज,पार्षद मनोज भाटी,अशोक बंब,ओमप्रकाश हरिजन, पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती सुमित्रा पंचारिया,अधिवक्ता सुनील प्रजापत,हबीबखांन,हाकमभाई काजी,राजेन्द्र देवडा,नाथूराम बडियार,वरिष्ठ पत्रकार आईबीखांन,शंकरलाल पन्नु,जगदीश नेतडिया सहित बडी संख्या में शहर के गणमान्य लोगो ने इस बैठक में भाग लिया। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं