खादी का होगा आधुनिकरण:बडगुर्जर
जैतारण/पाली(आईबीखान)...
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चैयरमेन शम्भूदयाल बडगुर्जर ने कहा की प्रदेश मे खादी ग्रामोद्योग का आधूनिकरण किया जाएगा।उन्होंने कहा की अब खादी की पहचान केवल नेताओं के कुर्ते-पजामा तक नहीं बल्कि खादी को फैशनबल बनाया जा रहा है,इसके लिए राज्य सरकार ने खादी के प्रचलन के लिए फैशन डिजाइनर तैयार किये है।यदि सरकार का यह प्रयोग सफल रहा तो खादी मे फिर चमक आएगी।
खादी बोर्ड के चैयरमेन श्री बडगुर्जर ने यह विचार सोमवार को जैतारण मे पत्रकारों से बातचीत करते व्यक्त किये।उन्होंने कहा की खादी बुनकरो को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है,इसके तहत प्रदेश के 10 हजार युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाकर उनको विशेष अनुदान के तहत विभिन्न बैको के माध्यम से आजीविका के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर खादी ग्रामोद्योग का नाम बदलकर अब खादी इण्डिया कर दिया गया है।श्री बडगुर्जर ने बताया की उनकी मँशा हैं की हाथकरघा एवं बुनकरो को महानरेगा योजना से जोडा जाय,इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समक्ष प्रस्ताव रखा है।इससे पहले जैतारण आगमन पर श्री बडगुर्जर का समाजसेवी एवं खटीक समाज के सत्यनारायण पहाडिया,घनश्याम पहाडिया,कालूराम पहाडिया,रामस्वरुप सौलकी,रमेश खटीक,शान्तिलाल खटीक सहित दर्जनों लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैतारण आगमन पर भव्य स्वागत किया।उल्लेखनीय है की श्री बडगुर्जर जोधपुर जिले के फलौदी तहसील के ग्राम खिचन मे आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम मे भाग लेने जा रहे थे,जहां उनके खिचन जाने के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर घनश्याम पहाडिया की अगुआई मे श्री बडगुर्जर का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Post a Comment