Header Ads

मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

जैतारण... आईबीखान
आदर्श विध्या मन्दिर जैतारण मे सँत महामण्डलेश्वर हरिरामदासजी महाराज के सानिध्य मे सोमवार को मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन मे ब्रहमकुमारी लता बहिन व ब्रहमकुमारी निर्मला,स शि स पाली के उपाध्यक्ष शान्ति लाल सोनी, माध्यमिक विदयालय के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद उपाध्याय, प्राथमिक विदयालय के सरक्षक माणकराज डागा,सदस्या सुधा पचारिया व प्रधानाचार्य प्राथमिक व माध्यमिक एवं आचार्य गण तथा लगभग 150 माताए/बहिने उपस्थित रही।इस अवसर पर महाराज ने अपने बौद्धिक व्दारा बताया कि शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा देना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि बालकों को सुबह उठते ही मँत्रो का उचारण व भगवत की पूजा करनी चाहिए।बडो का सम्मान व बडो को प्रणाम करो।स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करो।बहिन ब्रहमकुमारी निर्मलाजी ने कहा कि बालकों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।बहिन लता जी ने अपने उदबोधन मे बालकों कि दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने का आग्रह किया।विदयालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जी ने सम्मेलन मे आई हुई माता-बहिनो का आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं