किसानो को मुआवजा दिलाने की माग...जैतारण/पाली.आईबीखान
जैतारण/पाली-आईबीखान...
जैतारण तहसील क्षेत्र मे बेमौसमी बरसात एवं अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का उचित आकलन करवाने एवं पीडित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की माँग को लेकर शुक्रवार को युवा छात्र नेता ओमप्रकाश गुर्जर बाझाकुडी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को पत्र लिखकर जैतारण क्षेत्र की वस्तु स्थिति से भी अवगत करवाया।
गुर्जर ने बताया कि जैतारण क्षेत्र मे बेमौसमी बरसात एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया की किसानों की फसलें खराब होने के साथ पशुओं का चारा भी बरसात के कारण खराब हो गया है।उन्होंने जैतारण क्षेत्र मे हुई बेमौसमी बरसात के कारण खराब हुई विभिन्न गावों की फसलों की फोटोज भी पत्र के साथ प्रेषित कर इन तस्वीरों को दोनों नेताओं से देखने का भी आग्रह किया है।उन्होंने पत्र मे लिखा की किसानों से राम तो रूटा,मगर राज को अब नहीं रूटना चाहिए...9413063300
Post a Comment