Header Ads

पीडित परिवार को आखिर अनशन पर बैठना पडा.. जैतारण-पाली( आई.बी.खांन)

पीडित परिवार को आखिर अनशन पर बैठना पडा..
 जैतारण-पाली( आई.बी.खांन)
 जैतारण तहसील क्षेत्र के बलून्दा ग्राम में पिछले करीब 20-25 दिन पहले खोदे गए बोरवेल के कारण आस-पास के करीब आधा दर्जन मकानो में आई दरारे तथा कुछ मकान गिरने की स्थिती में पहुंचने के बावजूद अभी तक पीडित मकान मालिको के बार बार मुआवजा दिये जाने की मांग किये जाने के बावजूद अभी मुआवजा नही दिये जाने से क्षुब्ध पीडित लोगो ने सोमवार को बलून्दा ग्राम में अपना अनशन शुरू कर दिया।
 उल्लेखनीय है कि बलून्दा ग्राम के सेवगियो के बास में वर्षो पुराने एक प्राचीन मंदिर के नए मंदिर के निर्माण के लिए पुराने मंदिर को मशीनो के माध्यम से तोडा गया। इससे आम रास्ते पर बनी सी.सी.सडक भी टूट गई है। उन्होने मंदिर को तोडने व बोरवेल खोदने के लिए मशीनो का उपयोग किया। मशीनो के कम्पन से उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। मकानो में जगह जगह दरारे आने से मकान रहने योग्य नही रहे तथा मकानो को लकडी के खम्भो का सहारा देकर उनको बचाकर रखा हुआ है। इस संबध में प्रशासन को बार बार पीडित परिवार के लोगो के द्वारा उनके हुए नुकसान का आकलंन करवाकर उनको उचित मुआवजा दिये जाने की मांगे किये जाने के बावजूद प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही करने पर आखिरकार पीडित लोगो ने आज ग्राम में अपना अनशन शुरू कर दिया। इस संबध में युवा कांग्रेसी नेता महेन्द्र गहलोत ने जिला कलेक्टर पाली,अतिरिक्त जिला कलेक्टर व उपखण्ड अधिकारी जैतारण से वार्ता कर ग्रामीणो को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 9413063300



कोई टिप्पणी नहीं