Header Ads

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए:कँवर..जैतारण(आईबीखान)।

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए:कँवर
जैतारण-आईबीखान
जिला परिषद सदस्या किरण कँवर ने कहा की केन्द्र एवं राज्य सरकार व्दारा सँचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के लिए बेहतर विकास योजनाएं चला रही है जहां योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों को इन योजनाओं से जोडने का सतत प्रयास करना होगा तब ही सही मायनों मे यह योजनाएं सफल हो पाएगी।
श्रीमती कँवर ने यह विचार आज बलाडा मंडावा तालकिया पिपलीया गाँवों का दोरा करने के दौरान ग्रामीणों से रुबरु होते व्यक्त किये। उन्होंने बलाडा मे पंचायत बैठक मे भाग लिया। उन्होंने 23 .नवम्बर को आयोजित होने वाले पण्डित दिनदयाल उपाध्याय शिविर  के बारे मे ग्रामीणों को जानकारी दी।साथ ही पंचायत के विकास कार्यों के सम्बन्ध मे ग्राम सेवक धर्माराम कुमावत से जानकारी प्राप्त की। बैठक मे सरपंच पूजा मेघवाल उपसरपंच हीराम देवासी,प स सदस्य चैन सिह बलाडा,हरजीत सिह निम्बाज ,जीयाराम गुर्जर,लक्ष्मण सिह जोधा,पूर्व सरपंच घेवरराम ,वार्ड पंचगण व बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।
दोरे में जिला परिषद सदस्या ने स्वामी विवेकानंद माँडल विधालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य भोमाराम कुमावत से विधालय की गतिविधियों के बारे मे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विध्यारथियो से शिक्षण व्यवस्था ओर पोषाहार के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की।...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं