शिकारी खुद हुआ मौत का शिकार बकरी का शिकार करते पैथर का निकला दम जैतारण(आई.बी.खांन)
जैतारण क्षेत्र के सेन्दडा अरावली वन्य क्षेत्र के झाडली-मानपुरा के जंगल में एक बकरी का शिकार करने आया पैथर स्वयं शिकार हो गया। बुधवार सुबह एक पैथर और बकरी को एक साथ मरा देख ग्राम में सनसनी फेल गई। पैथर के शरीर पर चोट के निशान अवश्य है लेकिन अभी तक पता नही चल पाया है कि पैथर की मौत कैसे हुई है। इस संबध में वन्य अधिकारी इस बाबत जांच करने में जुट गये है।
सेन्दडा क्षेत्र के झाडली-मानपुरा गांव के पहाडी वन्य अभ्यारण में पैथर बहुतायत में पाए जाते है। पहाडो में रहने वाले यह पैथर कई बार शिकार की तलाश में गांवो में घुस आते है। बुधवार सुबह गांव के बाहर कुछ लोग एक पैथर और बकरी के शव देख चैक उठे। थोडी देर में बडी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दोनो के शव पास पास पडे थे। करीब पांच वर्षिय पैथर के सिर और पीठ पर चोट के निशान लगे थे। चोट के निशान स्पष्ट है कि ये किसी धारदार हथियार के नही है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी अन्य पैथर के साथ संघर्ष में यह घायल होने के बाद यह पैथर यहां शिकार करने आया और उसकी मौत हो गई। मरने से पूूर्व पैथर बकरी को अवश्य मार दिया,लेकिन उसे खाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस संबध में सेन्दडा वन्य अधिकारीयो ने दोनो के शवो को अपने कब्जे में लेकर पैथर की मौत के कारणो का पता लगाया जा रहा है। 9413063300

Post a Comment