...जब बँद होने की खबर आई तो उड गये होश जैतारण(आईबीखान)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश के नाम अपने सम्बोधन मे 1000 व 500 सौ रुपये के नोट मगलवार रात्रि 12 बजे बाद बँद करने का ऐलान किया तो कईयो के होश उड गये।अकेले जैतारण शहर मे तो लोग देर रात्रि तक नोट बँद होने की चर्चा करते रहे की अब क्या होगा...।
प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम सम्बोधन मे जैसे ही उन्होंने यह नोट बँद करने का ऐलान किया तो जैतारण शहर की SBBJ की स्थानीय शाखा के बाहर लगे एटीएम मशीन के बाहर रुपये निकालने एवं इन नोटों को जमा करवाने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई।रात्रि 12 बजे तक एटीएम के सामने शहर के धन्याढय वर्ग के लोगों की मशीन मे नोट जमा करवाने की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ को देखकर ऐसा लगा की यहां लोग नोट जमा करवाने नहीं बल्कि गैस सिलेंडर लेने के लिए खडी है...।कई लोगों को रात्रि मे इस खबर का पता नहीं चला, लेकिन अलसुबह जैसे ही अखबारों मे यह खबर पढी तो उनके होश उड गए...हवाला का कारोबार करने वाले का तो अब नई तरकीब निकालनी पडेगी...9413063300
Post a Comment