Header Ads

ग्रामीणो का तीसरे दिन भी अनशन जारी रहा जैतारण-पाली( आई.बी.खांन)

जैतारण क्षेत्र के बलून्दा ग्राम के एक रहवासी क्षेत्र में पिछले दिनो एक मंदिर के जिणोद्वार करवाने एवं मंदिर परिसर में अवैध रूप से बोरवेल खुदवाने के कारण आधा दर्जन से अधिक रहवासी मकानो के क्षतिग्रस्त होने तथा कई मकान पूर्ण रूप से गिरने पर प्रशासन के द्वारा अभी तक मकान पीडितो के लिए मुआवजा का ऐलान नही करने तथा अवैध रूप से बोरवेल खोदने वालो पर कार्यवाही नही किये जाने से क्षुब्ध पीडित परिवारो एवं ग्रामीणो के द्वारा अपनी मांगो को लेकर बलून्दा में दिये जा रहे अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा तथा बाजार के व्यापारियो ने अनशन करवाने वालो के समर्थन में आज अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर अपना विरोध जताया है।
 उल्लेखनीय है कि बलून्दा ग्राम के सेवगियो के मौहले में 20-30 दिन पहले एक मंदिर का जिणोद्वार का कार्य शुरू करने के साथ ही भारी भरकम मशीनो से आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से बोरवेल खोदा गया जिससे आधा दर्जन मकान इससे क्षतिग्रस्त हो गई तो कई मकान पूर्ण रूप से जर्जर होने के कारण लोगो को दूसरो के घरो में शरण लेकर रहना पड रहा है। इस संबध में ग्रामीणो के द्वारा स्थानीय प्रशासन से प्रभावित मकान मालिको को उचित मुआवजा देने की मांग किये जाने के बावजूद प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया जिससे क्षुब्ध होकर पीडित परिवार के लोगो सहित ग्रामीणो ने ग्राम में अनशन शुरू कर दिया। मंगलवार की देर रात को प्रशासनिक अधिकारीयो ने अनशनकारी लोगो से वार्ता करने का भी प्रयास किया लेकिन वार्ता विफल रही। आज व्यापारियो ने भी पीडितो के समर्थन में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं