Header Ads

जैतारण विधायक गोयल को नई जिम्मेदारी--- जैतारण-आई.बी.खांन

जैतारण विधायक एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रहे सुरेन्द्र गोयल को षनिवार को हुए राज्य मंत्री मण्डल के विस्तार में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने केबिनेट मंत्री पद को बरकरार रखते हुए जलदाय मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी है। पंचायती राज मंत्री के रूप मे लगभग दो वर्ष तक प्रदेष में विभिन्न योजनाओ को सफल बनाने की अहम जिम्मेदारी निभाने वाले गोयल को अब जलदाय विभाग की नई जिम्मेदारी दिये जाना भी सियासी हलको अहम माना जा रहा है। प्रदेष में विकट पेयजल समस्याओ का निस्तारण करने के साथ ही उनके लिए यह पद चुनौतीपूर्ण होगा। गोयल इससे पहले सरकारी उप मुख्य सचेतक,स्वायत षासन मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। जैतारण के एक छोटे से गांव पाटवा से ग्राम पंचायत के सरपंच पद से अपने राजनैतिक सफर की षुरूआत करने वाले गोयल की राजनैतिक छवि अब तक बेदाग मानी जाती रही है। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं