दशा और दिशा दोनो बिगडी जैतारण में बदहाल है रोडलाईट व्यवस्था--- जैतारण-पाली...आई.बी.खांन
जैतारण नगरपालिका के रहमो करम से शहर में इन दिनो विभिन्न गली मौहल्लो एवं मुख्य मार्गो व चैराहो की रात्रि के समय में शोभा बढाने वाली पथबतियो की न केवल दशा बिगडी हुई है बल्कि इनकी दिशा भी बिगडने लगी है। रोड लाईट व्यवस्था का इन दिनो हाल यह है कि शहर के कई मौहल्लो में दिन में पथबतिया जलती है तो कई जगहो पर रात के समय में यह बतिया गुल हो जाती है। शहर में लगातार बिगडी रही रोड लाईट व्यवस्था के सुधार की दिशा में पालिका प्रशासन के द्वारा कोई खास ध्यान नही दिये जाने के कारण इस शहर की रोड लाईट व्यवस्था मानो राम भरोसे ही चल रही है।
मझेदार बात तो यह है कि दिन में जलने वाली रोड लाईटो के बारे में यदि किसी जागरूक व्यक्ति के द्वारा इनको बंद करने के लिए पालिका में फोन भी कर दिया जाता है तो वहां से एक ही जबाब मिलता है कि जलती है तो जलने दो...! उनका भी तर्क उचित है क्योकि दिन रात जलने वाली इन पथबतियो का विधुतभार पालिका को नही चुकाना पडता है अलबता शहरी बिजली उपभोक्ताओ के बिलो में यह राशि जुडकर आती है। सवाल यह नही की पालिका रोडलाईटो का बिल नही भरती मगर सवाल तो यह है कि आखिर में यह रात की बजाय दिन में क्यो जलती है। शहर के विभिन्न गली मौहल्लो में जहां रात्रि में अंधेरा रहता है तो कई स्थानो पर तो लाईटे अधरझूल लटक रही है। शहर की रोडलाईट व्यवस्था के रखरखाव के नाम पर प्रतिमाह हजारो रूपये खर्च करने के बाद भी लाईटो की यह दशा अधिकारीयो की लापरवाही का इससे बडा नमूना और क्या हो सकता है। शहर के मुख्य बस स्टेण्ड सहित विभिन्न जगहो पर लगी हाईमास्क लाईटे भी पिछले कई दिनो से बंद पडी है लेकिन पालिका इसे ठीक नही करा पा रही है। 9413063300
Post a Comment