सैकड़ो उपभोक्ताओ के मीटर खराब
जैतारण आई.बी.खांन
जैतारण क्षैत्र मे सेकड़ो विद्युत उपभोक्ताओ के खराब पड़े इलेकट्र्रोनिक मीटरो को बदलने के उपभोक्ताओ को डिस्कॉम कार्यालय के लम्बे समय से चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन अधिकारीयो का केवल एक ही उत्तर मिलता है कि अभी मीटर आए हुए नही है। डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओ के मीटर खराब होने के कारण उन्हे कम से कम १४० यूनिट का बिल तो चुकाना ही पडेंग़ा चाहे अपने घर मे केवल एक ही बल्ब क्यो न जले। बंद मीटरो को नि:शुल्क बदलने का डिस्कॉम का दायित्व है। लेकिन डिस्काम के पास मीटर नही होने का खमियाजा उपभोक्ताओ को भुगतना पड़ रहा है। मीटर के अभाव मे मोटी रकम का बिल उपभोक्ताओ के हाथो मे थमा दिया जाता है। जिससे उपभोक्ताओ को बिल देखते ही झटका लग जाता है। निम्बोल ने बताया कि उनका मीटर बंद हो जाने के कारण मीटर बदलने के लिये करीब छ: माह पुर्व विभाग को अर्जी दे चुकी है। गॉवो बिजली तो बहुत कम आती लेकिन मोटी रकम का बिल जरूर थमा दिया जा है। उन्होने बताया कि मीटर के अभाव मे उनके घर मे वास्तविक विद्युत का पता नही चलता है। डिस्कॉम द्वारा अनुमान से ही बिल थमाए जा रहे है। डिस्कॉम द्वारा मनमर्जी से थोपे गये बिलो को सुधरवाने के लिये भी लम्बी लाईन मे लगना पड़ रहा है।
लगने के पहले वर्ष मे ही खराब
जैतारण। क्षेत्र मे लगे इलेक्ट्रोनिक मीटर लगने के एक वर्ष मे ही खराब हो जाते है। डिस्कॉम कार्यालय मे नये मीटरो का ढ़ेर लग चुका है। कुछ मीटर गारंटी पिरीयड मे ही खराब हो जाने से संख्या बढ़ी ला रही है। 9413063300

Post a Comment