Header Ads

विश्नोई को मुस्लिम समाज ने दी विदाई...

जैतारण-आईबीखान
जैतारण थानाधिकारी के रूप मे लगभग एक वर्ष तक अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देकर आमजन के दिलो मे जगह बनाने वाले श्री अनिलकुमार विश्नोई का जैतारण से जोधपुर स्थानांतरण होने पर जैतारण समस्त मुस्लिम समाज के लोगों ने एक विदाई समारोह का आयोजन कर उनको भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यशैली की सराहना की गई।जैतारण मे यह पहला मौका है जब किसी पुलिस अधिकारी के स्थानांतरण पर सामुहिक रूप से मुस्लिम समाज के लोगों ने विश्नोई को विदाई दी गई, अलबत्ता इससे पहले यू विदाई नहीं दी गई।
जैतारण समस्त मुस्लिम समाज व्दारा आयोजित विदाई समारोह मे बोलते हुए श्री विश्नोई ने कहा की जैतारण शहर के आमजन का अल्पसमय मे जो स्नेह मिला उसे जीवनभर नहीं भूला पाउगा।उन्होंने कहा की पुलिस अधिकारी के रूप मे कई बार सख्ती भी बरतनी पडती है,बावजूद इसके लोगों का जो प्यार मिला उसे याद रखा जाएगा।इस अवसर पर कास्टेबल से हैडकास्टेबल बने उमरावखान का भी स्वागत किया गया।कार्यक्रम मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रुस्तमखान भाटी ने कहा की श्री विश्नोई ने जैतारण सी.आई.के रूप मे उल्लेखनीय कार्य करते हुए आमजन मे अपनी अलग पहचान कायम करते हुए लोगों के दिलों मे अपनी जगह बनाई।पालिका उपाध्यक्ष शाब्बीर मुँशी ने कहा की विश्नोई की कार्यशैली जाति-धर्म से उपर उठकर काम करने वाली रही है,यह कारण है की जैतारण का मुस्लिम समाज पहली बार किसी पुलिस अधिकारी को विदाई दे रहा है।कार्यक्रम मे पूर्व पालिकाध्यक्ष अनवार कुरैशी, हाजी यूसुफ चौहान, बरकतकाजी, रमजान अँसारी,अहसान अँसारी,अब्दुल वहाव कुरैशी, शकुर बागडी,ईकबाल खलीफा,अख्तर कुरैशी सहित बडी सख्या मे मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लेकर श्री विश्नोई का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया...9413063300

कोई टिप्पणी नहीं