Header Ads

विकास के लिए धन की कमी नहीः गोयल

(जैतारण-आईबीखांन)
राज्य सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि जैतारण क्षेत्र के सर्वागिण विकास के लिए धन की कमी नही आने दी जायेगी। उन्होने कहा कि विकास कार्यो को गति देने के लिए ग्राम पंचायतो को नये प्रस्ताव तैयार कर संबधित विभागो तक पहुंचाने का प्रयास करने चाहिये।
 मंत्री गोयल ने यह विचार षुक्रवार को जैतारण क्षेत्र के मोहराई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के उदघाटनो के बाद आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंषा है कि प्रत्येक गांव का सर्वागिण विकास हो,इसके लिए ग्राम पंचायतो के जनप्रतिनिधियो को अपने क्षेत्र के कार्यो के लिए जागरूक होना चाहिये। गोयल ने कहा कि जैतारण क्षेत्र में पेयजल की समस्याओ का आने वाले दिनो में स्थाही समाधान के प्रयास किये जायेगें। इस अवसर पर गोयल ने ग्राम पंचायत के द्वारा नवनिर्मिम कार्यो का लोकापर्ण एवं उदघाटन किये। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी घनष्याम षर्मा,विकास अधिकारी किषनसिंह राठौड,ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रेखा गोस्वामी,जिला परिषद सदस्य श्रीमती किरण कंवर,जिला परिषद सदस्य मलाराम सीरवी,हरजीतसिंह निमाज,प्रेमगिरी गोस्वामी,बुद्वसिंह राजपुरोहित,हीरसिंह राजपुरोहित सहित अनेक ग्रामीणो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।इससे पहले गोयल के मोहराई आगमन पर ग्रामीणो ने उनकी अगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया। 9413063300

कोई टिप्पणी नहीं